फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dr. S. Anukreethy, Senior Economist of the World Bank, received the Vishisht Nari Shakti Samman

Mahendragarh-Narnaul News: विश्व बैंक की वरिष्ठ अर्थशास्त्री डॉ. एस अनुकृति को मिला विशिष्ट नारी शक्ति सम्मान

Mon, 15 May 2023 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 15 May 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Dr. S. Anukreethy, Senior Economist of the World Bank, received the Vishisht Nari Shakti Samman
अनुकृति को नारी श​क्ति सम्मान से सम्मानित करते संस्था के सदस्य।
नारनौल। शांति शिक्षा समिति और सर्वोदय उच्च विद्यालय नारनौल द्वारा विश्व बैंक वाशिंगटन डीसी (अमेरिका) की वरिष्ठ अर्थशास्त्री डॉ. एस अनुकृति को विशिष्ट नारी शक्ति सम्मान से नवाजा गया है। दोनों संस्थाओं के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने रविवार को हुडा सेक्टर स्थित मनुमुक्त भवन में आयोजित कार्यक्रम में शाॅल, स्मृति-चिह्न, सम्मान-पत्र और नकद राशि भेंट कर उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। समिति अध्यक्ष दलजीत गौतम ने कहा कि नारनौल की बेटी डॉ. अनुकृति ने माता-पिता के साथ अपने देश का नाम भी विश्व में रोशन किया है। इनका सम्मान वास्तव में नारी-शक्ति का सम्मान है। इस अवसर पर मनुमुक्त मानव ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. रामनिवास मानव] डॉ. कांता भारती, अमीचंद शर्मा, डाॅ. मनीषा शर्मा, प्रीति शर्मा, सरोज बाला, सुबोध कांत, अरुण कुमार आदि उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि डिवलेपमेंट इकोनॉमिक्स की विख्यात अर्थशास्त्री डॉ. अनुकृति को विश्व स्तरीय शिक्षा-संस्थाओं से शिक्षा ग्रहण करने का गौरव प्राप्त हुआ है, वहीं इन्हें अनेक प्रतिष्ठित अवार्ड भी प्राप्त हो चुके हैं। इनमें अमेरिका की जीई कैपिटल फंड स्काॅलरशिप, कोलंबिया यूनिवर्सिटी रिसर्च फेलोशिप, विकरी और हैरिस अवार्ड तथा वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम का यंग रिसर्चर अवार्ड (2013) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed