फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dr. Manmohan had made Rewari-Phulera railway line broad gauge in five minutes.

Mahendragarh-Narnaul News: डॉ.मनमोहन ने रेवाड़ी-फुलेरा रेलवे लाइन कर दी थी ब्रॉडगेज

Sat, 28 Dec 2024 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 28 Dec 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Dr. Manmohan had made Rewari-Phulera railway line broad gauge in five minutes.
फोटो नंबर-09पूर्व प्रधानमंत्री स्व. मनमोहन सिंह से मिलते नारनौल के किशन चौधरी व अन्य। स्रोत-स
नारनौल। देश के 13वें प्रधानमंत्री एवं वरिष्ठ अर्थशास्त्री डाॅ. मनमोहन सिंह ने महज पांच मिनट में रेवाड़ी-फुलेरा रेलवे लाइन को ब्रॉडगेज करने की मंजूरी दे दी थी। उनसे मुलाकात के बाद अगले ही दिन संसद में जब ब्रॉडगेज लाइन को मंजूरी मिली तो नारनौल के पूर्व नप अध्यक्ष हैरान रह गए थे।
विज्ञापन

नारनौल नप के पूर्व अध्यक्ष किशन चौधरी ने पूर्व पीएम डाॅ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनसे मुलाकात का एक वाकया साझा किया। उन्होंने बताया कि साल 2004 में जब डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बने, तब कुछ दिन बाद वे अपने साथियों के साथ उनसे पीएम आवास पर मिलने गए थे। उन्होंने उस समय मीटर गेज रही रेवाड़ी-फुलेरा रेलवे लाइन को ब्राॅडगेज में बदलने का आग्रह किया था। पीएम को बताया था कि आर्थिक रूप से पिछड़े नारनौल क्षेत्र में व्यवस्था के नए आयाम यह ब्राॅडगेज लाइन लेकर आ सकती है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पांच मिनट तक प्रतिनिधिमंडल की बात सुनने के बाद कहा था कि लिखित में ज्ञापन दो ये काम हो जाएगा। इसके बाद किशन चौधरी ने हाथों हाथ ज्ञापन टाइप करवाया और उन्हें सौंपा था। किशन चौधरी बताते हैं आश्चर्य की बात ये रही कि अगले ही दिन संसद सत्र में रेवाड़ी-फुलेरा ब्रॉडगेज लाइन की मंजूरी दे दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed