{"_id":"6a5a734e310f78029a0c774d","slug":"dr-abhay-yadavs-pain-expressed-he-said-raised-my-daughter-but-did-not-get-a-chance-to-marry-her-narnol-news-c-196-1-nnl1003-142648-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: डॉ. अभय यादव का छलका दर्द, बोले-बेटी को पाल-पोसा लेकिन कन्यादान का मौका नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: डॉ. अभय यादव का छलका दर्द, बोले-बेटी को पाल-पोसा लेकिन कन्यादान का मौका नहीं मिला
विज्ञापन
फोटो नंबर-18महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के
नारनौल। कोरियावास मेडिकल कॉलेज के लोकार्पण समारोह में नांगल चौधरी के पूर्व विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने कहा कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है जैसे कोई पिता अपनी बेटी को पाल-पोसकर बड़ा करे लेकिन विवाह के समय उसका कन्यादान करने का अवसर न मिले। उनके इस बयान ने समारोह में मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
बता दें कि वर्ष 2018 में जब तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया था, उस समय डॉ. अभय सिंह यादव नांगल चौधरी से विधायक थे और कार्यक्रम की तैयारियों में उनकी अहम भूमिका रही थी। लोकार्पण के मौके पर उन्होंने पुराने प्रयासों को याद करते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने अपने संबोधन में डॉ. अभय सिंह यादव की भावनाओं को जोड़ते हुए कहा कि विकास किसी एक व्यक्ति के प्रयास से नहीं होता, बल्कि सभी के सहयोग से संभव होता है। उन्होंने कहा कि यह मेडिकल कॉलेज सामूहिक प्रयासों का परिणाम है और भविष्य के विकास कार्यों के लिए भी सभी को मिलकर आगे बढ़ना होगा।
विज्ञापन
समारोह में दोनों नेताओं के समर्थकों ने अपने-अपने नेताओं के समर्थन में नारे लगाए। लंबे समय से क्षेत्रीय विकास को लेकर अलग-अलग राजनीतिक बयान सामने आते रहे हैं, ऐसे में दोनों नेताओं की एक ही मंच पर मौजूदगी और उनके संबोधन चर्चा का विषय बने रहे। हालांकि, दोनों नेताओं के बीच मंच पर कोई बातचीत नहीं हुई।