फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dr. Abhay Singh and Chaudhary family face to face for 15 years in Nangal Chaudhary

Mahendragarh-Narnaul News: नांगल चौधरी में 15 साल से डॉ अभय सिंह व चौधरी परिवार आमने-सामने

Tue, 10 Sep 2024 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 10 Sep 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Dr. Abhay Singh and Chaudhary family face to face for 15 years in Nangal Chaudhary
फोटो नंबर-08मंजू चौधरी।
नारनौल। नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र में 15 साल से चुनाव मैदान में डॉ. अभय सिंह व चौधरी परिवार आमने-सामने है। एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी डॉ. अभय सिंह व कांग्रेस प्रत्याशी मंजू चौधरी में मुकाबला देखने को मिलेगा। इससे पहले दोनों उम्मीदवार 2014 में आमने सामने हो चुके हैं। यह चुनाव कांटे का रहा था, इसमें मंजू चौधरी करीब 981 वोटों से हार गई थीं।
विज्ञापन

कांग्रेस की तरफ से जारी दूसरी लिस्ट में नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र से मंजू चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र पहले नारनौल में आती थी, लेकिन वर्ष 2009 में परिसीमन के बाद नांगल चौधरी को अलग से विधानसभा क्षेत्र बना दिया था। वर्ष 2009 की बात करें तो इंडियन नेशनल लोकदल से राव बहादुर सिंह ने चुनाव जीता था। इसके बाद वर्ष 2014 व 2019 में भाजपा से डॉ. अभय सिंह यादव ने चुनाव में जीत दर्ज की। इस बार भी भाजपा की तरफ से डॉ. अभय सिंह यादव व कांग्रेस से मंजू चौधरी चुनावी मैदान में हैं। हालांकि अभी तक भाजपा प्रत्याशी ने ही नामांकन किया है, इसके अलावा निर्दलीय व अन्य पार्टी के उम्मीदवारों ने नामांकन नहीं किया है।
विज्ञापन


981 वोटों से हारी थीं मंजू चौधरी



मंजू चौधरी ने वर्ष 2014 में इंडियन नेशनल लोकदल से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. अभय सिंह यादव को 33931 वोट मिले थे, वहीं मंजू चौधरी को 32948 वोट मिले थे। इस चुनाव में वह 981 वोटों से हार गई थी। इसके बाद वर्ष 2019 में मंजू चौधरी के पति मूलाराम चौधरी ने जजपा से चुनाव लड़ा, लेकिन वह भी दूसरे नंबर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



फूसाराम भी नारनौल से रह चुके विधायक
मंजू चौधरी ने इससे पहले इंडियन नेशनल लोकदल से वर्ष 2014 में चुनाव लड़ा था, जिसमें दूसरे नंबर पर रही थी। मंजू चौधरी के पति मूलाराम चौधरी भी वर्ष 2000 में नारनौल विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। इसके बाद वर्ष 2009 में परिसीमन के बाद नांगल चौधरी अलग से विधानसभा बनाई गई। वर्ष 2019 में जजपा पार्टी से मूलाराम चौधरी ने चुनाव लड़ा था और इस चुनाव में वह दूसरे नंबर पर रहे थे। वहीं मंजू चौधरी के ससुर फूसाराम भी नारनौल विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed