{"_id":"6abd5cd848e858a5d807ab3a","slug":"dozens-of-dilapidated-buildings-in-tajpur-have-become-a-hazard-demand-raised-for-administrative-action-narnol-news-c-196-1-nnl1004-146069-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ताजपुर में दर्जनभर जर्जर इमारतें बनीं खतरा, प्रशासन से कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ताजपुर में दर्जनभर जर्जर इमारतें बनीं खतरा, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
फोटो 24गांव में स्थित एक पुरानी हवेली। संवाद
मंडी अटेली। निकटवर्ती गांव ताजपुर में दर्जनभर प्राचीन बहुमंजिला इमारतें जर्जर हालत में हैं और हादसों को न्योता दे रही हैं। इनके छज्जों के टुकड़े टूटकर गिरते रहते हैं, जिससे लोगों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इन क्षतिग्रस्त इमारतों को हटाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि ये इमारतें सेठ-महाजन लोगों की हैं। वे अपने कारोबार के कारण दिल्ली, कोलकाता जैसे शहरों में चले गए हैं। उनका गांव में आना-जाना नहीं होता। देखरेख के अभाव में सैकड़ों साल पुरानी ये इमारतें खंडहरों में बदल रही हैं। इन इमारतों के आसपास स्कूली बच्चों और आम लोगों का आवागमन रहता है। इससे खतरा और भी बढ़ जाता है। बरसात के मौसम में इनके पास से गुजरना भी जोखिम भरा होता है।
खंडहरों में तब्दील इन इमारतों में लोग कूड़ा-करकट डालते रहते हैं। इसके कारण गांव की साफ-सफाई भी प्रभावित हो रही है। सरपंच राजकुमार ने कहा कि ग्राम पंचायत भी पुरानी और जर्जर इमारतों की समस्या को लेकर चिंतित है। ग्राम पंचायत इन इमारतों के मालिकों के बारे में पूछताछ कर रही है। मालिकों का पता मिलने पर इन्हें हटवाने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।