फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Door-to-Door Survey for 24-Hour Water Supply; Flaws Detected in 95 Connections

Mahendragarh-Narnaul News: 24 घंटे जलापूर्ति को लेकर घर-घर सर्वे, 95 कनेक्शनों में मिलीं खामियां

Thu, 07 May 2026 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Door-to-Door Survey for 24-Hour Water Supply; Flaws Detected in 95 Connections
फोटो 10घर-घर जाकर उपभोक्ताओं को जागरूक करती विभागीय टीम।स्रोत:विभाग
नारनौल। जिले की चयनित ग्राम पंचायत सीगड़ी गांव में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति योजना लागू करने की तैयारियों के बीच घर-घर चलाए गए सर्वे अभियान में पेयजल कनेक्शनों की कई खामियां सामने आई हैं। सर्वे के दौरान 46 घरों में नल कनेक्शन स्टैंड पोस्ट की स्थिति में नहीं मिले और पाइप जमीन में पड़े पाए गए।
विज्ञापन

वहीं 146 घरों में स्टैंड पोस्ट तो मौजूद थे लेकिन उनमें से 49 घरों के नलों पर टोंटी नहीं लगी थी। केवल 97 कनेक्शन ही पूरी तरह सही पाए गए। इसके अलावा तीन अस्वच्छ कनेक्शन भी मिले जो गंदे पानी की निकासी के पास थे। विभाग ने संबंधित उपभोक्ताओं को तुरंत सुधार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला सलाहकार मंगतूराम सरसवाने बताया कि एक मई से सात मई तक बीआरसी मोहित कुमार के नेतृत्व में विशेष सर्वे अभियान चलाया गया। अब तक 202 घरों का निरीक्षण किया जा चुका है जिनमें 192 घर आबाद मिले जबकि 10 घर बंद पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारी अभियंता अमित जैन ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत गांव में हर घर तक नल से जल सुविधा पहुंचाई गई थी। अब एक घर-एक कनेक्शन व्यवस्था लागू की जाएगी। अधिक कनेक्शन मिलने पर उन्हें हटाया जाएगा तथा सहयोग नहीं करने वालों पर विभागीय कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed