फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Door-to-door garbage collection to begin after 30 months, budget of Rs 4.22 crore approved

Mahendragarh-Narnaul News: 30 माह बाद डोर-टू-डोर शुरू होगा कूड़ा कलेक्शन, 4.22 करोड़ का बजट स्वीकृत

Tue, 28 Oct 2025 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 28 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Door-to-door garbage collection to begin after 30 months, budget of Rs 4.22 crore approved
फोटो संख्या:67- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ के गेट के नजदीक लगा गंदगी का ढ़ेर---संवाद
महेंद्रगढ़। शहर में सफाई व्यवस्था जल्द सुदृढ़ होगी। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने महेंद्रगढ़ शहर में डोर-टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए 4.22 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति दी है। अब तीस महीने के बाद घर-घर कूड़ा उठाने का कार्य शुरू किया जाएगा। इससे शहर के लोगों को राहत मिलेगी। पांच वर्ष के लिए चयनित एजेंसी नवंबर से कूड़ा उठवाना शुरू कर देगी।
विज्ञापन

31 मार्च 2023 को नगरपालिका का डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का टेंडर समाप्त हो गया था। इसके बाद नगरपालिका की ओर से कर्मचारियों के सहारे व्यवस्था संभालने का प्रयास किया गया था। कर्मचारियों की कमी के चलते शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई थी।
विज्ञापन

गत वर्ष ही नगरपालिका की ओर से एक निजी ठेकेदार को हायर कर उसके माध्यम से शहर में सफाई व्यवस्था शुरू कराई थी लेकिन ठेकेदार पर नियमित रूप से निगरानी के अभाव में सफाई व्यवस्था भी राम भरोसे चल रही थी। अब नवंबर माह से ही पांच साल के लिए सफाई व्यवस्था पक्की हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदाश्रम डंपिंग यार्ड पर लगेगा कचरा प्रबंधन संयंत्र
एजेंसी की ओर से शहर में गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग उठान की व्यवस्था की जाएगी। शहर की तंग गलियों में छोटे वाहन लगाकर पूरे शहर से कचरा उठाया जाएगा। साथ ही शहर के मोदाश्रम के पास 11 एकड़ में नगरपालिका की जमीन पर बनाए गए कचरा डंपिंग प्वाइंट पर ठोस व गीले कचरे को अलग कर उसका निस्तारण करने के लिए संयंत्र लगाया जाएगा। इस कचरे से निकलने वाले सभी प्रकार के कचरे को रिसाइकल कर पुन: उपयोग के लायक बनाया जाएगा।

-
वर्जन
डोर-टू डोर कचरा कलेक्शन के टेंडर पहले लगाए जा चुके हैं लेकिन इसके लिए रेट निर्धारित नहीं होने से देरी हुई थी। 15 अक्तूबर को शहरी स्थानीय निकायमंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में रेट निर्धारित कर इसके लिए 4.22 करोड़ रुपये के बजट की स्वीकृति दी गई। वर्कऑडर जारी कर नवंबर से कूड़ा उठान शुरू करा दिया जाएगा। शहर में पांच साल के लिए सफाई व्यवस्था सुचारू हो पाएगी। - रमेश सैनी, चेयरमैन नगरपालिका महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed