फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Donating blood provides refreshment and nourishment to the brain: Minister Omprakash Yadav

रक्तदान करने से मस्तिष्क को तरोताजगी और पोषण मिलता है : मंत्री ओमप्रकाश यादव

Tue, 03 Oct 2023 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 03 Oct 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Donating blood provides refreshment and nourishment to the brain: Minister Omprakash Yadav
नारनौल। मानव जीवन में रक्तदान की महत्वपूर्णता व्यक्ति के स्वास्थ्य और समाज के लिए आवश्यक है। रक्तदान करने से न केवल अपने शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है, बल्कि इससे दूसरे लोगों को भी जीवनदान मिलता है। यह बात सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में रेडक्रॉस समिति व चाणक्य एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में चाणक्य एकेडमी में आयोजित रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता चाणक्य एकेडमी के अध्यक्ष किशन सिंह ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव व नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी मौजूद थी।
विज्ञापन


रक्तदान व निशुल्क जांच स्वास्थ्य शिविर में 60 यूनिट रक्तदान एकत्रित किया तथा 205 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर निशुल्क दवाई वितरित की। इस कैंप के सफल आयोजन के लिए जिला रेडक्रॉस समिति से डाॅ. एसपी सिंह, डाॅ. नीरू, डाॅ. रूचि, डाॅ. पूनम सैनी, डाॅ. अनिल, टेकचंद यादव, काउंसलर डाॅ. हंसराज गुर्जर व प्रबंधक मनोज मित्तल ने अपना सहयोग दिया। कैंप में आए हुए सभी सम्मानित लोगों को चाणक्य एकेडमी के निदेशक गगन यादव, सुभाष लाठर व डिप्टी मैनेजर मनोज यादव ने सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed