फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Domicile not made, registry work stuck

Mahendragarh-Narnaul News: नहीं बने डोमिसाइल, अटका रजिस्ट्री का काम

Sat, 27 Jul 2024 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 27 Jul 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Domicile not made, registry work stuck
महेंद्रगढ़। हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज संबंधित भारतीय मजदूर संघ से जुड़े जिले के कंप्यूटर ऑपरेटर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल 12वें दिन भी जारी रही। शुक्रवार को हड़ताल 12वें दिन भी रहने के कारण एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय व अंत्योदय सरल केंद्र में कुर्सियां खाली रहीं। जमाबंदी कमरे के बाहर लटका ताला। लाइसेंस, जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, रजिस्ट्री व सरल केंद्र में कुर्सियां खाली रहीं। डोमिसाइल बनाने और अन्य कार्याें को लेकर दिनभर लोग अपने कार्यों को लेकर भटकते रहे।
विज्ञापन

जिला प्रधान प्रवीन सैनी व कार्यकारणी अध्यक्ष विकास यादव ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेशस्तर पर एक कमेटी बनाई गई है, इसमें तीन आईएएस अधिकारी, दो कंप्यूटर ऑपरेटर तथा दो बिजली निगम के कर्मचारी शामिल किया गया। मंगलवार को पंचकूला में होने वाली मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव के साथ बैठक होगी। यह सातवें दौर की बैठक होने जा रही है। कंप्यूटर ऑपरेटर्स मांगों को लेकर केंद्रीय मंत्री तथा जिले के सभी विधायकों व मंत्रियाें को ज्ञापन सौंप चुके है। जब तक प्रदेश सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक रुख नहीं करती है तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर विकास यादव, निशांत यादव, देवेंद्र यादव, मनोज कुमार, बलवान सिंह, दीपक कुमार, राजकुमार यादव, विकास शर्मा, भंवरलाल, बोनराम, बाबूलाल सैनी, राजीव शर्मा, मुकेश कुमार, नवीन वर्मा, रमेश सैनी, संजय सैनी, कुलदीप कुमार, कमल शर्मा, कविराज यादव, मुकेश यादव, निशा यादव, प्रेमलता सैनी, उषा यादव, रेखा यादव एवं समस्त कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हड़ताल के चलते यह कार्य हुए प्रभावित
जिले में 99 कंप्यूटर ऑपरेटर्स हड़ताल पर पर रहने के कारण पिछले 12दिनों में जिलेभर के सरल केंद्र, तहसील कार्यालयों, एसडीएम कार्यालय में 1400 जमीनों की रजिस्ट्री, 1110 रिहायशी प्रमाण पत्र, 1020 जाति प्रमाण पत्र, 1300 इंतकाल, 1420 जमाबंदी, फर्द, 1005 वाहन रजिस्ट्रेशन, 1190 ड्राइविंग लाइसेंस के कार्यों नहीं हो सकें। उपमंडल महेंद्रगढ़ में एसडीएम व तहसील कार्यालय में 17, कनीना के एसडीएम व तहसील कार्यालय में 13, नारनौल के डीसी, एसडीएम व तहसील कार्यालय में 59 , अटेली के तहसील कार्यालय में 5 , नांगल चौधरी के एसडीएम व तहसील कार्यालय में 5 ऑपरेटर्स कार्यरत हैं। कंप्यूटर हड़ताल पर होने के कारण दसवें दिन जिले में करीब 24.03 करोड़ रुपये का राजस्व प्रभावित रहा।

स्कूल-कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया और भर्ती प्रक्रिया शुरू होनी शुरू हो गई है। ऐसे में युवक व युवतियों को अपने दस्तावेज बनवाने के लिए सरल केंद्र के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कंप्यूटर ऑपरेटर्स की हड़ताल होने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन ने युवक व युवतियों की समस्या को देखते हुए अन्य कर्मचारी की ड्यूटी लगानी चाहिए।

नरेंद्र भारद्वाज

वह लाइसेंस रिन्यू करवाने के लिए आया था। वह सरल केंद्र में पहुंचा तब वहां पर बताया कि कंप्यूटर ऑपरेटर्स हड़ताल पर हैं। काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पता नहीं हड़ताल खत्म होगी। जब तक ऑपरेटर्स हड़ताल से वापिस नहीं आ जाते तब तक प्रशासन को लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए किसी दूसरे कर्मचारी की ड्यूटी लगानी चाहिए।
रणधीर सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed