फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   doctors public health of 517 patients in the camp

चिकित्सकों ने शिविर में जांचा 517 लोगों का स्वास्थ्य

Sun, 16 Feb 2020 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
doctors public health of 517 patients in the camp
आरपीएस कॉलेज बलाना में आयोजित कार्यक्रम में उजाला सिग्नस हास्पिटल के चिकित्सकों की टीम जांच करत - फोटो : Narnol
आरपीएस कॉलेज बलाना में शनिवार को उजाला सिग्नस हास्पिटल की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 517 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। उजाला सिग्नस हास्पिटल के डायरेक्टर एंड चीफ डॉ. उत्कर्ष अग्रवाल ने बताया कि शिविर में युवाओं को स्वस्थ रहने के टिप्स भी दिए गए।
विज्ञापन

रेवाड़ी में सिविल हास्पिटल के सामने उजाला सिग्नस हास्पिटल है। इस अस्पताल में आईसीयू, मॉडूलर ऑपरेशन थियेटर, अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी, डिजिटल एक्सरे, सीटी स्कैन, एंजियोग्राफी सहित अन्य सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा न्यूरो, सर्जन, मेडिसिन, कॉर्डियोलॉजी, हड्डी रोग, लैप्रोस्कोपी एवं जनरल सर्जरी तथा रेडियोलॉजी की बेहतरीन सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि देश में उजाला सिग्नस की 12 शाखाएं काम कर रही हैं। हरियाणा के सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल और बहादुरगढ़ में इसकी शाखाएं हैं। उन्होंने बताया कि उजाला सिग्नस अस्पताल में आयुष्मान भारत, ईएसआई, हरियाणा सरकार के अंतर्गत आने वाले सभी पैनल में काम करते हैं। इस मौके पर उनके साथ डॉ. शेखर, विकास, सन्नी तथा अन्य सदस्य हेल्थ चेकअप कैंप में अपनी सेवाएं दीं। इस शिविर में लोगों को प्राथमिक उपचार के अलावा तनाव को कम करने के बारे में बताया गया। बेहतर खानपान से स्वास्थ्य प्रबंधन के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed