{"_id":"69ac6b306fce1c5aee05cdb5","slug":"doctors-on-strike-patients-return-disappointed-narnol-news-c-196-1-nnl1005-136913-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: डॉक्टर हड़ताल पर, निराश होकर लौटे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: डॉक्टर हड़ताल पर, निराश होकर लौटे मरीज
विज्ञापन
फोटो नंबर- 10रंजना, गांव- किशनपुरा
नारनौल। करनाल के घरौंडा में डॉक्टर के साथ हुई मारपीट के मामले को लेकर नागरिक अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों की हड़ताल रही। इससे ओपीडी की सेवाएं प्रभावित रही। अस्पताल में शनिवार को ओपीडी 750 रही जो अन्य दिनों के मुकाबले आधी है। वहीं एक भी ऑपरेशन नहीं हुआ।
नागरिक अस्पताल में सुबह से मरीज आने शुरू हो गए थे लेकिन डॉक्टरों नहीं पहुंचे। हालांकि सुबह 9 बजे से 10 बजे के दौरान सभी विशेषज्ञ डॉक्टरों के लिए ओपीडी पर्ची काटी गई थी।
मरीज ओपीडी के बाहर लाइन में लगकर उनका इंतजार भी करते रहे। कई मरीजों को तो हड़ताल के बारे में ही नहीं पता था। सामान्य दिनों में ओपीडी 1300 के आसपास बनी रहती है।
विज्ञापन
केवल आपातकालीन सेवा रही चालू : नागरिक अस्पताल में करीब 45 विशेषज्ञ डॉक्टरों हड़ताल पर रहे। इस कारण दंत रोग, नेत्र रोग, वरिष्ठ नागरिक, हड्डी रोग सहित कई ओपीडी और सर्जरी सेवाएं बंद रही।
वहीं एनएचएम व आरबीएसके डॉक्टरों के भरोसे आपातकालीन सेवा चालू रही लेकिन कई मरीजों को आपातकालीन वार्ड की पर्ची कटाने के बाद भी उपचार नहीं मिल पाया।
अल्ट्रासाउंड जांच भी रही बंद
नागरिक अस्पताल में हड़ताल के कारण अल्ट्रासाउंड जांच बंद रही। वहीं मरीजों को नर्सिंग स्टाफ ने जांच के लिए 12 मार्च का तारीख दी है। हालांकि हड़ताल के दौरान नागरिक अस्पताल में एक्स-रे जांच चालू रही लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टरों हड़ताल पर होने के कारण एक्स-रे जांच के लिए मरीजों की संख्या न के बराबर रही।