फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Doctors become a beacon of hope for patients during difficult times: Dr. Ashok Kumar

मुश्किल समय में मरीजों के लिए उम्मीद बनते हैं डॉक्टर : डॉ. अशोक कुमार

Sun, 04 Oct 2026 02:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Doctors become a beacon of hope for patients during difficult times: Dr. Ashok Kumar
फोटो नंबर-02अमर उजाला द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में अति​थियों के साथ चिकित्सक। संवाद
नारनौल। डॉक्टर केवल इलाज करने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि मुश्किल समय में उम्मीद है। ऐसे में प्रत्येक डॉक्टर की जिम्मेदारी है कि वह पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे। यह बात सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने शुक्रवार रात रेवाड़ी रोड स्थित एक निजी होटल में अमर उजाला की ओर से आयोजित डॉक्टर सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार मुख्य अतिथि रहे जबकि आईएमए के प्रधान डॉ. दीपक सिंघल और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशा शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। आचार्य क्रांति निर्मल ने अतिथियों से गणेशजी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करवाकर समारोह का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस दौरान शहर के सरकारी और निजी अस्पतालों के अनेक वरिष्ठ डॉक्टर उपस्थित रहे। डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि डॉक्टर का कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। बीमार व्यक्ति को भगवान के बाद डॉक्टर से ही उम्मीद होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएमए प्रधान डॉ. दीपक सिंघल ने कहा कि इस तरह के आयोजन डॉक्टरों का मनोबल बढ़ाने के साथ उन्हें समाजसेवा के लिए भी प्रेरित करते हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशा शर्मा ने भी डॉक्टरों को सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. पंकज गौड़ ने किया। समारोह में कवि योगेश के समदर्शी व अदिति यादव ने अपनी रचनाओं के माध्यम से उपस्थित डॉक्टरों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ. पीयूष शर्मा, डॉ. सुरेंद्र मितल, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. आशीष कौशिक, डॉ. महेश यादव, डॉ. अनु यादव, डॉ. गजराज यादव, डॉ. अजय कक्कड़ को सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही डॉ. अजय कुमार, डॉ. सोनू यादव, डॉ. सुनील यादव, डॉ. राजीव यादव, डॉ. विक्रांत डागर, डॉ. जयप्रकाश, डॉ. अमित सांगवान, डॉ. राजीव को सम्मानित किया गया।

वहीं, डॉ. राजेंद्र यादव, डॉ. देवेंद्र यादव, डॉ. चेतना सैनी, डॉ. केके यादव, डॉ. जगमोहन, डॉ. धर्मेंद्र सांगवान, डॉ. सरजीत यादव, डॉ. अनुज, डॉ. विजय डबास, डॉ. कवर सिंह, डॉ. जितेंद्र व डॉ. हर्ष चौहान को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed