फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Do not panic in an unpleasant situation contact 112 Inspector

अप्रिय स्थिति में घबराएं नहीं, 112 पर सपंर्क करें : इंस्पेक्टर

Wed, 20 May 2026 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Do not panic in an unpleasant situation contact 112 Inspector
फोटो नंबर- 07छात्राओं को जानकारी देती दुर्गा शक्ति टीम इंचार्ज मीनाक्षी। स्रोत : पुलिस - फोटो : सांकेतिक
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने मंगलवार को महिला थाना का भ्रमण किया। थाना प्रबंधक निरीक्षक मंजूषा ने कहा कि नशा होनहार युवाओं का भविष्य, प्रतिभा और मानसिक क्षमता लील जाता है। दुर्गा शक्ति टीम इंचार्ज इंस्पेक्टर मीनाक्षी शर्मा ने छात्राओं से आह्वान किया कि अप्रिय स्थिति में घबराएं नहीं, आत्मविश्वास से असामाजिक तत्वों का सामना करें और 112 पर सपंर्क कर तुरंत पुलिस की मदद लें। साइबर अपराध सत्र में डिजिटल अरेस्ट, टेलीग्राम टास्क फ्रॉड व डॉट एपीके फाइलों से ठगी के बारे में बताया गया। अधिकारियों ने अनजान लिंक, भ्रामक ऐप से दूर रहने और निजी जानकारी साझा न करने की हिदायत दी। इस दौरान छात्राओं ने कानून व सुरक्षा के मुद्दों पर सवाल भी पूछे और अपने अनुभव साझा किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed