{"_id":"69c6c67d2fc530e4260da40c","slug":"do-not-collect-crops-under-power-lines-sdo-narnol-news-c-203-1-sroh1011-125143-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली तार के नीचे फसल एकत्रित न करें : एसडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली तार के नीचे फसल एकत्रित न करें : एसडीओ
Fri, 27 Mar 2026 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:-71 कनीना में गेहूं की फसल कटाई करते हुए किसान ऊपर से जा रही बिजली की लाइन। संवाद
कनीना। एसडीओ उमेश कुमार वर्मा ने बिजली लाइनों के नीचे फसल एकत्रित नहीं करने की अपील किसानों से की है। कहा कि थोड़ी सी लापरवाही से आग की घटना हो सकती है। ऐसे में सुरक्षा मानकों का पालन करें।
एसडीओ ने बताया कि अनेक बार किसान जल्दबाजी में या सुविधा के चलते बिजली की हाई व लो वोल्टेज लाइनों के नीचे फसल इकट्ठा कर लेते हैं, जिससे आग लगने या करंट फैलने का खतरा बना रहता है।
इसके अलावा थ्रेसर व अन्य कृषि उपकरणों का उपयोग करते समय भी बिजली लाइनों से उचित दूरी बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने किसानों को हिदायत दी कि कटाई के दौरान सूखी फसल को बिजली के खंभों व तारों से दूर सुरक्षित स्थान पर रखें। यदि कहीं बिजली लाइन झुकी हुई या क्षतिग्रस्त दिखाई दे तो तुरंत संबंधित विभाग को सूचना दें।
विज्ञापन
खेतों में मशीनरी का संचालन करते समय यह सुनिश्चित करें कि कोई भी उपकरण बिजली तारों के संपर्क में न आए। गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाएं अधिक होती हैं, ऐसे में खेतों में पानी या अग्निशमन के प्राथमिक साधन उपलब्ध रखें। साथ ही खेतों में धूम्रपान या आग जलाने से बचें, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।