फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Do not allow littering within 10 meters of water source.

Mahendragarh-Narnaul News: जलस्रोत के 10 मीटर की परिधि में गंदगी न होने दें

Mon, 25 Nov 2024 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 25 Nov 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Do not allow littering within 10 meters of water source.
फोटो नंबर-10जल संरक्षण कार्यक्रम में भाग लेते गांव रोपड़ सराय के ग्रामीण। स्रोत-स्वयं
निजामपुर। खंड के गांव रोपड़ सराय में ग्राम जल और सीवर समिति का क्षमता संवर्धन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम और जल चौपाल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन के खंड निजामपुर के खंड संसाधन संयोजक अशोक यादव ने दूषित पानी से होने वाली बीमारी जैसे डायरिया की रोकथाम एवं बचाव के उपाय बताए। उन्होंने जल संरक्षण, जल जीवन मिशन, पंद्रहवां वित्त आयोग के बारे में जानकारी दी।
अशोक यादव ने बताया कि जलस्रोत के 10 मीटर की परिधि में कोई भी गंदगी जैसे कूड़ा कचरा, गोबर और गंदा पानी एकत्रित न होने दें। एनजीटी के नये नियमों के अनुसार ग्राम पंचायत जलस्रोत के 100 मीटर की परिधि के अंदर किसी भी पेट्रोल पंप को लगाने की स्वीकृति प्रदान न करें। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूह की सक्रिय महिला को ग्राम जल एवं सीवर समिति के सदस्य के रूप में जोड़ा जाए व नल जल मित्र को प्रशिक्षण के लिए नामांकित किया जाए।
विज्ञापन

पेयजल संबंधित शिकायत के निवारण के लिए विभाग द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 18001805678 के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर सुमन गुर्जर, सुमन देवी, छोटा देवी, रेखा देवी, हेमराज पंप आपरेटर आदि उपस्थित रहे। अंत में ग्राम जल और समिति के उपस्थित सदस्यों को आईईसी किट, प्रशस्ति प्रमाण पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed