फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   DN Model School's female swimmers won medals at the state level.

Mahendragarh-Narnaul News: डीएन मॉडल स्कूल की तैराक छात्राओं ने राज्यस्तर पर जीते पदक

Tue, 22 Sep 2026 01:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
DN Model School's female swimmers won medals at the state level.
21जेएनडी05: विजेता ​खिलाड़ियों के स्कूल पहुंचने पर प्राचार्य व निदेशक सम्मानित करते हुए। स्रोत:
जींद। डीएन मॉडल स्कूल की छात्राओं ने अंबाला में 16 से 18 सितंबर तक आयोजित राज्यस्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए। विद्यालय की तीन छात्राओं का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन

कक्षा 11वीं की खिलाड़ी नव्या ने 50 मीटर बटरफ्लाई में स्वर्ण पदक हासिल किया। 100 मीटर बटरफ्लाई और 200 मीटर बटरफ्लाई में रजत पदक जीते। वहीं 400 मीटर मेडले रिले में भी नव्या ने प्रथम स्थान हासिल किया। कक्षा 10वीं की खिलाड़ी मन्नू ने 50 मीटर बैकस्ट्रोक, 100 मीटर बैकस्ट्रोक, 50 मीटर बटरफ्लाई, 400 मीटर फ्रीस्टाइल रिले और 400 मीटर मेडले रिले में तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इसी कक्षा की खिलाड़ी अनिशा ने 800 मीटर फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक जीता। इसके अलावा 400 मीटर मेडले रिले में उनकी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को मेडल और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं की उपलब्धि पर प्राचार्या मीनाक्षी गुप्ता ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। विद्यालय के निदेशक वीरेंद्र ढिल्लों ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, लगन और नियमित अभ्यास का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed