{"_id":"68ffbbb213e036be2500ec9c","slug":"dmc-inspected-johads-and-development-works-narnol-news-c-203-1-sroh1011-121205-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: डीएमसी जोहड़ों और विकास कार्यों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: डीएमसी जोहड़ों और विकास कार्यों का किया निरीक्षण
Tue, 28 Oct 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:-53 कनीना में निरीक्षण के दौरान मौजूद नगर पालिका प्रधान डॉ. रिंपी कुमारी और पार्षद
कनीना। सोमवार को डीएमसी रणबीर सिंह ने कनीना नगर के विभिन्न जोहड़ों और विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कालर वाला जोहड़, होली वाला जोहड़ और कान्हा पार्क के पास स्थित जोहड़ का दौरा करते हुए संबंधित अधिकारियों को पानी निकासी की समस्या को जल्द से जल्द दूर करने। जोहड़ों पर बने अवैध कब्जों को हटाने के सख्त निर्देश दिए।
डीएमसी रणबीर सिंह ने मौके पर कहा कि नगर में चल रहे सभी विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा ताकि नागरिकों को बुनियादी सुविधाओं का लाभ शीघ्र मिल सके। बाबा राधे दास मंदिर के पास वाले जोहड़ पर जल्दी ही गऊ घाट बनाया जाएगा।
वहां के लोगों ने प्रधान डॉ. रिंपी को इसके लिए कहा था ताकि वहां से गुजरने वाले पशु पानी पी सके। वहां पर लगी लाइट भी इसी महीने में ठीक हो जाएंगी। निरीक्षण के दौरान कस्बा वासियों ने डीएमसी को ज्ञापन सौंपकर नगर के विभिन्न वार्डों में सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग रखी।
विज्ञापन
कस्बा वासियों ने बताया कि कई जगहों पर सड़कें नीचे हैं और सीवरेज के मेनहोल ऊंचाई पर बने हुए हैं, जिससे आए दिन वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी होती है। छोटे-बड़े हादसे भी घटित हो रहे हैं।
डीएमसी रणबीर सिंह ने भरोसा दिलाया कि नगर पालिका के सहयोग से सीवरेज और जोहड़ संबंधित समस्याओं का स्थायी समाधान निकाला जाएगा। इस मौके पर नगर पालिका प्रधान डॉ. रिंपी कुमारी, उप प्रधान सूबे सिंह, एमई दिनेश कुमार, सचिव कपिल, वार्ड पार्षद राजेंद्र सिंह लोढ़ा, पार्षद ऊषा, पार्षद नितेश गुप्ता, राजकुमार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।