फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   DJ avenge the murder of controversy!

डीजे पर हुए विवाद का बदला लेने को हत्या!

Thu, 19 Jun 2014 01:13 AM IST
नारनौल
नारनौल Updated Thu, 19 Jun 2014 01:13 AM IST
विज्ञापन

शादी समारोह में डीजे पर डांस करने को लेकर हुए विवाद का बदला लेने के लिए गांव जेरपुर के एक युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामले में दो नामजद और चार-पांच अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों की डिमांड पर मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए पीजीआईएमएस रोहतक में बोर्ड से करवाने के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


गांव जेरपुर के कल्याण सिंह के बेटे मंदरूप सिंह का मंगलवार रात एक शादी समारोह में दो युवकों के साथ डीजे पर जांच करने को लेकर विवाद हो गया था। परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी है कि इसी विवाद का बदला लेने के लिए मुकेश और हरकेश नाम के युवकों ने अपने चार-पांच अज्ञात साथियों के साथ मिलकर समारोह से लौटते समय मंदरूप की हत्या कर दी।
विज्ञापन

देर रात घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी कुछ भी कहने से बचती दिखी। पुलिस अफसरों का कहना है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गांव के दो युवकों हरकेष और मुकेश के साथ चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड से करवाएंगे पोस्टमार्टम
वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला संदिग्ध होने की बात परिजनों से कही। इसके बाद परिजनों ने भी मामले में शव को पोस्टमार्टम पीजीआई रोहतक में बोर्ड से करवाने की बात कही। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआईएमएस भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के चाचा विजय सिंह के बयान पर दो नामजद और चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने दो अलग-अलग टीमों का गठन किया कर छापामारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed