Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Diwali will shine bright with cow-dung lamps, while eco-friendly idols will help protect water from pollution.

Mahendragarh-Narnaul News: गोबर के दीयों से जगमगाएगी दीपावली, पानी को प्रदूषण से बचाएंगी देसी मूर्तियां

Tue, 03 Nov 2026 02:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Diwali will shine bright with cow-dung lamps, while eco-friendly idols will help protect water from pollution.
फोटो 05 गाय के गोबर से निर्मित लक्ष्मी गणेश जी ​मूर्ति। संवाद
मंडी अटेली। इस बार दीपावली पर मंडी अटेली में त्योहार की खुशियों के साथ पर्यावरण बचाने की भी अनूठी पहल देखने को मिलेगी। यहां गोबर से दीये, धूपबत्ती और जैविक खाद तैयार की जा रही है। वहीं, मूर्तिकारों ने पीओपी और केमिकल की जगह प्राकृतिक सामग्री से ऐसा मसाला तैयार किया है जिससे बनी मूर्तियां विसर्जन के बाद पानी को प्रदूषित नहीं करेंगी।
विज्ञापन

गोबर से बनाए जा रहे दीये
गो उत्पाद निर्माण केंद्र के संचालक रामहेत प्रजापत ने बताया कि केंद्र का उद्देश्य देसी गाय के गोबर और गोमूत्र का महत्व बढ़ाने के साथ किसानों को अतिरिक्त आमदनी का साधन उपलब्ध करवाना है। केंद्र में जैविक खाद, जीवामृत, गोअर्क, हवन कंडे, धूपबत्ती, गोबर के दीपक और समरानी कप सहित कई उत्पाद बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जीवामृत और जैविक खाद के इस्तेमाल से मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाने और खेती की लागत कम करने में मदद मिल सकती है। दीपावली पर गोबर के दीये और हवन सामग्री का उपयोग पर्यावरण के अनुकूल विकल्प है। इससे गोबर का उपयोग बढ़ेगा।
विज्ञापन

गोंद और बुरादे से बन रही गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां
रामहेत ने बताया कि यहां मूर्तिकारों ने ग्वारगम पाउडर और कर्क मैदा के साथ लकड़ी का बारीक बुरादा मिलाकर खास मसाला तैयार किया है। ग्वारगम प्राकृतिक गोंद का काम करता है, जबकि लकड़ी का बुरादा मूर्तियों को मजबूती देता है। इससे मूर्तियों का वजन भी करीब 30 प्रतिशत तक कम हो जाता है। कारीगरों के अनुसार, इस मसाले से बनी मूर्तियों की सतह चिकनी रहती है और उन पर रंग भी अच्छा चढ़ता है। उनका दावा है कि यह मसाला पर्यावरण के अनुकूल है और विसर्जन के बाद पानी में घुल जाता है।

फोटो 05 गाय के गोबर से निर्मित लक्ष्मी गणेश जी मूर्ति। संवाद

फोटो 05 गाय के गोबर से निर्मित लक्ष्मी गणेश जी मूर्ति। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed