फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Divyang student Devansh Sharma became DC for a day

Mahendragarh-Narnaul News: दिव्यांग छात्र देवांश शर्मा बने एक दिन के डीसी

Thu, 02 Mar 2023 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 02 Mar 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Divyang student Devansh Sharma became DC for a day
उपायुक्त के तौर पर काम करते दिव्यांग छात्र देवांश शर्मा।

विज्ञापन
नारनौल। यदि किसी बच्चे को उसके लक्ष्य के लिए किसी बड़ी हस्ती की प्रेरणा मिले तो वह और पाॅजिटिव एनर्जी के साथ लक्ष्य की ओर आगे बढ़ता है। ऐसी ही प्रेरणा केंद्रीय विद्यालय रघुनाथपुरा के दिव्यांग छात्र देवांश शर्मा को डीसी डॉ. जयकृष्ण आभीर से मिली, जब बच्चे को एक दिन का डीसी बनाया।
देवांश शर्मा ने कुर्सी पर बैठते ही बिना वक्त गंवाए टेबल पर रखे कागजों को पढ़ना शुरू कर दिया। उन्होंने कुछ शिकायतें भी सुनीं और उनका समाधान भी किया। साथ ही एक तबादला आदेश भी पारित किया। प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट नारनौल के होली के रंग-दिव्यांगों के संग कार्यक्रम में शामिल होने की भी स्वीकृति दी। उनके फैसले करने की क्षमता देखकर हर कोई हैरान था। आठवीं कक्षा का छात्र देवांश शर्मा राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। बालभवन नारनौल की ओर से राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल विजेता हैं। छात्र की फोटोग्राफी में भी रुचि है। इसके अलावा अब उनका राष्ट्रीय स्तर पर चयन हो गया है।
विज्ञापन

दिव्यांग बच्चों को प्रोत्साहित करने की जरूरत : डॉ. आभीर
दिव्यांग छात्र देवांश शर्मा को एक किडनी है। उन्हें एक आंख से कम दिखाई देता है और पैरों में भी दिक्कत है। डीसी डॉ. जयकृष्ण आभीर ने कहा कि बच्चे की इच्छा है कि वह भी एक दिन डीसी बने। जैसे ही उन्हें एक दिन के लिए डीसी बनाया गया तो उनके चेहरे पर खुशी छा गई। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों में बहुत अधिक टैलेंट होता है। ऐसे बच्चों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है। हमें ऐसे बच्चों की हौसला-अफजाई करनी चाहिए। इससे सभी दिव्यांग बच्चों को प्रेरणा मिलेगी। इस मौके पर ऑल इंडिया एक्स सर्विसमेन वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मपाल चौधरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा, रेडक्राॅस सोसाइटी के सचिव श्यामसुंदर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed