फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   District Town Planner took action in the case of Stilt Plus Four construction.

Mahendragarh-Narnaul News: स्टील्ट प्लस फोर निर्माण मामले में जिला नगर योजनाकार ने की कार्रवाई

Wed, 22 Apr 2026 11:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
District Town Planner took action in the case of Stilt Plus Four construction.
रेवाड़ी। स्टील्ट प्लस फोर निर्माण से जुड़े मामलों में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में जिला नगर योजनाकार विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। गढ़ी बोलनी रोड स्थित बीएमजी सिटी रेवाड़ी और ग्रीन सिटी जैसी अनुमोदित लाइसेंस कॉलोनियों में अवैध निर्माणों को हटाया गया। इस दौरान हरित पट्टी, सीमा दीवारों और पार्किंग शेड सहित कई अवैध ढांचों को ध्वस्त किया गया। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई 2 जुलाई 2025 के अंतरिम आदेश और 16 अप्रैल 2026 के दिशा-निर्देशों के तहत की गई है। पूरी कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिला नगर योजनाकार अधिकारी मंदीप सिंहाग ने निवासियों से अपील की है कि वे स्वेच्छा से अवैध निर्माण हटा लें, ताकि विभागीय कार्रवाई और आर्थिक नुकसान से बचा जा सके। प्रशासन ने भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed