{"_id":"6a2d5256017c6ccf21065ecd","slug":"district-shooters-shine-9-players-qualify-for-pre-nationals-narnol-news-c-196-1-nnl1004-141207-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शूटिंग में जिले के खिलाड़ियों ने लहराया परचम, 9 खिलाड़ी प्री-नेशनल के लिए क्वालीफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शूटिंग में जिले के खिलाड़ियों ने लहराया परचम, 9 खिलाड़ी प्री-नेशनल के लिए क्वालीफाई
Sun, 14 Jun 2026 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 14 Jun 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 24प्रतियोगिता के दौरान निशाना लगाते खिलाड़ी। स्रोत : कोच
नारनौल। स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जिले के 9 खिलाड़ियों ने परचम लहराते हुए प्री-नेशनल के लिए क्वालीफाई किया है। चयनित खिलाड़ियों में से 8 खिलाड़ी कनीना खेल नर्सरी में ही प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
कनीना खेल नर्सरी की शुरूआत मौजूदा सत्र में ही शुरू की गई है और इस समय खेल नर्सरी में 25 खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रतियोगिता में प्रिया, पारस, अतुल, यशदीप, वैष्मी, हिमांश, गौरव, नितिशा व भारती ने भाग लिया था।
प्रिया व यशदीप ने 10 मीटर व 50 मीटर राइफल और अतुल ने 10 मीटर व 50 मीटर पिस्टल श्रेणी में भाग लिया। वहीं पारस, यशदीप, वैष्मी, हिमांश, गौरव, नितिशा व भारती ने 10 मीटर पिस्टल श्रेणी में भाग लिया।
विज्ञापन
सभी खिलाड़ियों ने विभिन्न श्रेणियों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अनिवार्य क्वालीफाई स्कोर से अधिक अंक प्राप्त कर प्री नेशनल के लिए क्वालीफाई किया।
मौजूदा सत्र में खेल नर्सरी के लिए आवेदन किया था और खेल नर्सरी शुरू की गई थी। खिलाड़ी नियमित रूप से नर्सरी में अभ्यास कर रहे हैं। हमारा प्रयास है कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण दिया जाए ताकि प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर खेल के उच्चतम स्तर को प्राप्त कर सकें।
- राहुल मेहता, कोच, शूटिंग खेल नर्सरी।