फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   District's examination result dropped by 4 percent, slipping to nineteenth ranking

जिले का परीक्षा परिणाम 4 प्रतिशत गिरा, उन्नीसवीं रैंकिंग तक फिसले

Tue, 21 Jul 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
District's examination result dropped by 4 percent, slipping to nineteenth ranking
मनीषा का मुंह मीठा कराते टीचर व अन्य । - फोटो : Narnol
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के दसवीं के रिजल्ट में टॉप थ्री में शामिल महेंद्रगढ़ जिला बारहवीं के परीक्षा परिणाम में टॉप 15 में भी जगह नहीं बना सका। पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के जिले महेंद्रगढ़ जिले का रिजल्ट 74.65 प्रतिशत रहा। पिछले वर्ष की तुलना में करीब 4 प्रतिशत गिरा। जिसके बाद भी महेंद्रगढ़ रिजल्ट के मामले में 19 वें स्थान पर रहा। पिछले वर्ष बारहवीं का रिजल्ट 78.25 था। महेंद्रगढ़ जिले के लिए 2020 बारहवीं का रिजल्ट खराब साबित हुआ। महज छह साल में ही महेंद्रगढ़ जिला दूसरे स्थान से 19वें स्थान पर जा पहुंचा। प्रदेश में 2015 में भाजपा की सरकार बनने के बाद बोर्ड का रिजल्ट सुधरा था। 2016 का रिजल्ट महेंद्रगढ़ का अब तक का सबसे बेस्ट रहा। जिसमें महेंद्रगढ़ के विद्यार्थियों ने बारहवीं में जिले को दूसरे स्थान पर पहुंचाया। वर्ष 2017 में जिला तीन पायदान गिरते हुए पांचवें स्थान पर पहुंचा। 2018 में एक अंक सुधार के साथ चौथे नंबर पर रहा। वर्ष 2019 में यह जिले की रैंक सातवीं हो गई। इस बार यह रैंक 19वीं हो गई। रिजल्ट प्रतिशत में दादरी 20वें नंबर पर रहा। रोहतक 21वें तथा सोनीपत 22वें स्थान पर आया।
विज्ञापन

जिले के टॉप टेन में पहले आठ अंक पर बेटियों का कब्जा
इस बार जिले से बारहवीं की परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों की संख्या पिछले साल के 118 अधिक थी। जिले में कुल 9450 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जिसमें से 7054 पास हुए। कुल 516 फेल हुए। 1880 की री अपीयर आई है। इस बार पिछले साल की तुलना में फेल होने वालों की संख्या कम रही। री अपीयर वालों की संख्या में करीब 241 बढ़ गए। रैंकिंग में बेहद खराब साबित होने के बाद भी बेटियों ने जिले की शान बनाने का काम किया। राजकीय स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा मनीषा 500 में से 499 अंक लेकर प्रदेश में टॉपर बनी। जिले के टॉप टेन में पहले आठ अंक पर बेटियों का ही कब्जा है। नौंवे स्थान पर एक लड़का रहा। इसके बाद दसवां स्थान भी बेटी को ही मिला।
विज्ञापन

ऐसे रहा पिछले पांच साल का रिजल्ट
वर्ष रिजल्ट प्रदेश में जिले की रैंक प्रदेश का ओवरऑल रिजल्ट प्रतिशत
2016 72.52 दूसरा 62.40
2017 70.67 पांचवा 64.50
2018 68.45 चौथा 63.84
2019 78.25 सातवां 74.48
2020 74.65 उन्नीसवां 74.65
वर्ष कुल विद्याथी पास री अपीयर फेल
2019 9332 7302 1273 757
2020 9450 7054 1880 516
--
दसवीं का हरियाणा बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट
वर्ष रिजल्ट प्रतिशत प्रदेश में रैंक
2015 56.33 पहला
2016 63.79 दूसरा
2017 64.71 दूसरा
2018 65.30 दूसरा
2019 68.84 तीसरा
2020 69.81 तीसरा
दसवीं में तीसरा तो बारहवीं में 19 वीं रैंकिंग कैसे....
रिजल्ट को लेकर यह सवाल भी खड़ा हो गया है कि महज 4 साल में ही रिजल्ट प्रतिशत में जिले की रैंक इतनी खराब कैसे आ गई। पिछले सप्ताह हरियाणा बोर्ड का दसवीं का रिजल्ट आया है। जिसमें पिछले छह साल से महेंद्रगढ़ जिला टॉप थ्री में है। इस साल भी दसवीं के रिजल्ट में जिले की रैंकिंग तीन रही थी। अब बारहवीं के रिजल्ट में जिले की रैंकिंग इतनी कैसे गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की बेटियों ने बढ़ाई शान
रैंकिंग के मामले में पायदान पर काफी नीचे होने के बाद भी महेंद्रगढ़ के सीहमा की बेटी मनीषा ने 499 अंक के साथ जिले का नाम चमकाया है। कला संकाय में प्रदेश में पहला स्थान पाने वाली मनीषा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा है। सरकारी स्कूल में शिक्षा हासिल करने वाली मनीषा ने जिले को सम्मान दिलाने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed