फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   District Municipal Commissioner reviewed road construction, repair and sanitation arrangements.

Mahendragarh-Narnaul News: जिला नगर आयुक्त ने की सड़क निर्माण, मरम्मत व सफाई व्यवस्था की समीक्षा

Thu, 19 Feb 2026 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
District Municipal Commissioner reviewed road construction, repair and sanitation arrangements.
फोटो संख्या:67 नगर पालिका में बैठक लेने के बाद रवाना होते डीएमसी रणबीर सिंह व मौजूद प्रधान रमेश
महेंद्रगढ़। जिला नगर आयुक्त ने नगर पालिका कार्यालय में वीरवार को अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में शहर में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला नगर आयुक्त रणवीर सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को तय समय में गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बैठक में विशेष रूप से सड़क निर्माण, मरम्मत कार्य व सफाई व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता व्यवस्था शहर की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जब तक डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य शुरू नहीं हो जाता, तब तक कर्मचारियों की मदद से सफाई व्यवस्था शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए। जिन वार्डों से शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, वहां विशेष अभियान चलाकर व्यवस्था दुरुस्त की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षतिग्रस्त सड़कों की सूची तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर उनका मरम्मत कार्य शीघ्र शुरू किया जाए। डंपिंग यार्ड में जमा कूड़े के निस्तारण को लेकर भी गंभीरता दिखाई गई।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि डंपिंग यार्ड में कूड़ा उठाने और उसके निपटान का कार्य तेजी से पूरा किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्यों में अनावश्यक देरी पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी, एमई राजेश कौशिक, जेई नवदीप व पार्षद सीमा सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed