फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   District level youth festival... Students showed talent in various disciplines

Mahendragarh-Narnaul News: जिलास्तरीय युवा महोत्सव... विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं में दिखाई प्रतिभा

Mon, 18 Nov 2024 10:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 18 Nov 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
District level youth festival... Students showed talent in various disciplines
फोटो नंबर-03नारनौल के सभागार में आयोजित युवा महोत्सव में समूह गान की प्रस्तुति देती छात्राएं।
नारनौल। जिलास्तरीय युवा महोत्सव-2024 का सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज हुआ। लघु सचिवालय के नजदीक स्थित सभागार से अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं में प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन


विकसित युवा-विकसित भारत के तहत आयोजित इस दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव-2024 में संबोधित करते हुए एडीसी ने कहा कि युवा देश का भविष्य है। जब हमारा युवा सशक्त होगा, तभी हमारा देश आर्थिक रूप से सशक्त होकर विकसित भारत बनेगा। युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार निरंतर युवाओं के लिए जिला युवा महोत्सव जैसे अनेक कार्यक्रम करवा रही है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से युवाओं को अपनी कला व संस्कृति तथा अन्य क्षेत्रों में प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन


यह कार्यक्रम माई भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार और युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग हरियाणा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने कहा कि जिला युवा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन करना सरकार की एक उत्कृष्ट पहल है, जो युवाओं की प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए किया गया है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को सांस्कृतिक और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर प्रदान करना व युवाओं को अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम में मंच संचालन राजकीय महिला महाविद्यालय की हिंदी प्रवक्ता डाॅ. ममता शर्मा ने किया। जिला युवा महोत्सव-2024 के लिए कविता, कहानी लेखन, पेंटिंग, भाषण प्रतियोगिता तथा फोटोग्राफी विधाओं के लिए पंच प्रण विषय पर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
इस अवसर पर आईटीआई प्रधानाचार्य विनोद खनगवाल, आईटीआई सोसाइटी के चेयरमैन सुरेश चौधरी, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं वर्ग अनुदेशक सुनील कुमार, अधीक्षक सत्यनारायण, वर्ग अनुदेशक वीरेंद्र, सुदर्शन, जगदीश, गुरुदयाल, राजेश, मनीषा व अमित, नेहरू युवा केंद्र से जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव, लेखाकार महेंद्र सिंह, घनश्याम शर्मा के अलावा शिक्षकगण व युवा मौजूद थे।


विज्ञान मेले का आयोजन
जिला युवा महोत्सव कार्यक्रम के दौरान विज्ञान मेले का भी आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने सैनोरिटा द्वारा संचालित कपड़ा उद्योग, प्लास्टिक कचरे के लिए उपाय, ऑटोमेटिक स्ट्रीट लाइट, ड्रोन आधारित रेलवे सुरक्षा प्रणाली, सौर उपयोग, रेल दुर्घटना रोकथाम प्रणाली, भूकंप संसूचन प्रणाली, बहु कीटाणुरहित यंत्र, स्वचालित जल पंप नियंत्रक, कैंसर कोशिकाओं, आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण फसल व रसायन शास्त्र विज्ञान मेले का आयोजन किया गया।

आज होगा जिला स्तरीय युवा महोत्सव का समापन
विनोद खनगवाल ने बताया कि दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव का सभागार में 19 नवंबर को समापन होगा। मंगलवार को विज्ञान मेला, फाॅक डांस ग्रुप, फाॅक सॉन्ग सोलो, गैर प्रतिस्पर्धा समूह व गैर प्रतिस्पर्धा व्यक्तिगत प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed