फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   District level science essay writing competition tomorrow

Mahendragarh-Narnaul News: जिला स्तरीय विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता कल

Tue, 18 Nov 2025 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 18 Nov 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
District level science essay writing competition tomorrow
नारनौल। हरियाणा विज्ञान व तकनीकी विभाग पंचकूला के तत्वावधान में 19 नवंबर को गुलावला में जिला स्तरीय विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में जिला महेंद्रगढ़ के सरकारी एवं निजी विद्यालयों (सीबीएसई/बीएसईएच) में अध्ययनरत 9वीं से 12वीं कक्षा के विज्ञान संकाय के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक लेखन प्रतिभा विकसित करना और उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण का प्रसार करना है।
विज्ञापन

जिला स्तर पर शीर्ष दस स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी राज्य स्तरीय विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के पात्र होंगे। जिले के प्रत्येक सरकारी व निजी विद्यालय अपने स्तर पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित कर दो सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन करेगा। चयनित विद्यार्थी 19 नवंबर को पूर्वाह्न 9:30 बजे जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार निबंध लेखन की अवधि एक घंटा निर्धारित है। भाषा हिंदी या अंग्रेजी में से किसी एक का चयन किया जा सकता है। निबंध 800 से 1000 शब्दों के बीच होना चाहिए।
विज्ञापन

जिला विज्ञान विशेषज्ञ रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति प्रेरित करना और उनकी लेखन क्षमता को निखारना है। जिला स्तर पर चयनित शीर्ष दस प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। ये सभी विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी भाग लेंगे। राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त छात्र को दस हजार, द्वितीय को आठ हजार और तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थी को छह हजार रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी। इसके अलावा दस विद्यार्थियों को तीन-तीन हजार रुपये सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निबंध के ये रहेंगे विषय
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग की नैतिकता, अंतरिक्ष अन्वेषण के लाभ, डिजिटल गोपनीयता क्यों महत्वपूर्ण हैं, राष्ट्र की प्रगति में विज्ञान और प्रौद्योगिकी व बाढ़ का प्रभाव और जटिलता रहेंगे।


निबंध लेखन से विद्यार्थियों के विचारों का विकास होता है और ज्ञान का विस्तार होता है। वैज्ञानिक विषयों पर लेखन से विद्यार्थियों को नई जानकारियां प्राप्त होती हैं और वे अपने विचारों को प्रभावी ढंग से अभिव्यक्त कर पाते हैं।
सुनील दत्त, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article