{"_id":"6929e099de92820cde01fca7","slug":"district-level-geeta-mahotsav-in-iti-today-narnol-news-c-196-1-nnl1010-132837-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आईटीआई में जिलास्तरीय गीता महोत्सव आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आईटीआई में जिलास्तरीय गीता महोत्सव आज
Fri, 28 Nov 2025 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 28 Nov 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल के आईटीआई मैदान में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 में धर्म, कला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भव्य समागम होगा। तीन दिन तक लगातार शहर में गीता के संदेश की गूंज सुनाई देगी। जिले के विभिन्न स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अपने उत्पाद का प्रदर्शन करने व बेचने का मौका मिलेगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव शनिवार को सुबह 10 बजे करेंगी। 30 नवंबर को इस कार्यक्रम में महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव मुख्य अतिथि होंगे। अंतिम दिन एक दिसंबर को शोभायात्रा, सांस्कृतिक संध्या व पुरस्कार वितरण समारोह में शहर विधायक ओम प्रकाश यादव मुख्य अतिथि होंगे।
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि जिलास्तरीय गीता महोत्सव का शुभारंभ 29 नवंबर को आईटीआई से किया जाएगा। शनिवार को श्रीमद्भागवत गीता पूजन एवं हवन 9:30 बजे, प्रदर्शनी एवं सेमिनार का शुभारंभ 10:15 बजे व 11:15 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि 30 नवंबर रविवार को हवन यज्ञ के बाद प्रदर्शनी व सेमिनार 10:15 बजे व सांस्कृतिक कार्यक्रम 11:15 बजे होगा।
विज्ञापन
सोमवार एक दिसंबर को प्रदर्शनी शोभा यात्रा 11:00 बजे, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पारितोषिक वितरण कार्यक्रम 4:15 बजे व दीपोत्सव 6:00 बजे किया जाएगा।
तीन दिन तक चलने वाले महोत्सव में विभिन्न विभाग अपनी योजनाओं के बारे में नागरिकों को जानकारी देंगे। स्वास्थ्य व आयुष विभाग की ओर से स्वास्थ्य जांच कैंप लगाकर लोगों को मौके पर ही फ्री में दवाएं भी वितरित करेंगे।
संवाद