फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   District level committee constituted to stop the supply of narcotics

मादक पदार्थों की सप्लाई पर रोक लगाने के लिए जिला स्तरीय कमेटी गठित

Thu, 23 Jun 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
District level committee constituted to stop the supply of narcotics
नारनौल। उपायुक्त डॉ. जयकृष्ण आभीर की अध्यक्षता में वीरवार को लघु सचिवालय में नार्को समन्वय तंत्र के संबंध में जिला स्तरीय कमेटी का गठित की गई। युवाओं को नशे से दूर रखने और मादक पदार्थों की आपूर्ति पर अंकुश लगाने के लिए यह कमेटी गठित की गई है।
विज्ञापन

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण भी मौजूद रहे। इस जिला स्तरीय कमेटी में उपायुक्त के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, सीएमओ, डीए, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, ड्रग्स कंट्रोलर व एनसीबी का प्रतिनिधि शामिल हैं। उपायुक्त ने बताया कि इस कमेटी का उद्देश्य युवा वर्ग को नशे की लत से निजात दिलाने व मादक पदार्थों की सप्लाई पर रोक लगाना है। इसके लिए जिला स्तर के अलावा उपमंडल स्तर, गांव व वार्ड स्तर पर भी इस कमेटी का गठन किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि अधिक धन कमाने के लालच में युवा मादक पदार्थों की सप्लाई करने व सेवन करना शुरू कर देते हैं जिससे उनका भविष्य अंधकारमय बन जाता है। विभिन्न स्तर पर कमेटियों का गठन कर नशे पर पूरी तरह अंकुश लगाने का अथक प्रयास किया जाएगा। नशे व मादक पदार्थों की सप्लाई में किसी भी रूप में संलिप्त व्यक्तियों पर पैनी नजर रखने के लिए कमेटियों का गठन किया जा रहा है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले व्यक्ति जिले की सीमा से लगते अन्य राज्यों में भी छुप जाते हैं। ऐसे में जिला की सीमाओं पर विशेष निगरानी की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि नशा मुक्ति केंद्रों के माध्यम से भी नशे की लत छुड़वाई जाती है जिसके परिणाम सार्थक निकले हैं। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कहा कि मिशन टीम के तहत कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर नगराधीश मंगल सैन, एडीआर सेंटर से अशोक वर्मा, अभिषेक, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार, एएसपी संदीप कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा, बाल कल्याण परिषद से रोहताश सिंह रंगा व शिक्षा विभाग से रमेश सोनी आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed