फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   distributory break, waterlogging in crop

श्यामपुरा में टूटा नहर का किनारा, चार एकड़ फसल जलमग्न

Fri, 21 Aug 2020 03:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
distributory break, waterlogging in crop
नहर का टूटा किनारा - फोटो : Narnol
सतनाली मंडी। खंड के गांव श्यामपुरा में लोहारू डिस्ट्रीब्यूटरी टूटने से करीब चार एकड़ में खड़ी ग्वार एवं बाजरे की फसल जलमग्न हो गई। जानकारी के अनुसार डिस्ट्रीब्यूटरी में कई दिनों से पानी आ रहा था। बुधवार रात को अचानक श्यामपुरा में इसका किनारा टूट गया। जिससे नहर का पानी पास के खेतों में घुस गया। ग्रामीणों की सूचना के बाद नहर में पानी बंद किया गया।
विज्ञापन

गांव श्यामपुरा के किसान जयवीर ने बताया कि इस नहर में कई दिनों से पानी चल रहा है। बुधवार की रात को किसी समय नहर का किनारा टूट गया। जिससे नहर का पानी उसके खेत में भर गया। नहर टूटने की जानकारी मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे। नहर विभाग को फोन कर पानी बंद करवाया। जयवीर ने बताया कि नहर का किनारा टूटने से उसके साढ़े तीन एकड़ में खड़ी ग्वार व बाजरे की फसल में पानी भर गया। नहर विभाग के एसडीओ जेपी तंवर ने बताया कि लोहारू डिस्ट्ररब्यूटरी का किनारा टूटने की सूचना मिली थी। जिसमें बाद में पानी बंद किया गया। उन्होंने बताया कि मौके पर विभाग के कर्मचारियों को भेजा गया है। टूटे किनारे को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed