फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Distributed Ayurvedic medicine to increase immunity in the containment zone

कंटेनमेंट जोन में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बांटी आयुर्वेदिक दवा

Sun, 26 Jul 2020 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Distributed Ayurvedic medicine to increase immunity in the containment zone
कंटेनमेंट जोन में आयुर्वेदिक दवा वितरित करते हुए आयुष विभाग महेंद्रगढ़ की टीम। - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। आयुष विभाग महेंद्रगढ़ ने कंटेनमेंट जोन में 43 लोगों को आयुर्वेदिक दवा वितरित की। डॉ. दीपक ने बताया कि जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. अजीत यादव के दिशा निर्देश में आयुष विभाग महेंद्रगढ़ ने कंटेनमेंट जोन में आयुर्वेदिक दवा वितरित की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन मोहल्ला चौक में 26 और मोहल्ला बालूना में 17 लोगों को दवा की किट वितरित की गई। उन्होंने बताया कि यह दवा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएगी, जिससे कोरोना से लड़ने में सहायता मिलेगी। दस दिन के कोर्स में संशमनी वटी, आयुष गाढ़ा व आयुष 64 टेबलेट दी गई हैं। संशमनी वटी गिलोय से बनी होती है। यह व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना से लड़ने के लिए हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होनी चाहिए। गर्म पानी, हल्दी वाला दूध भी फायदेमंद हैं। योग व व्यायाम भी हमारी प्रतिरोधक क्षमता को विकसित करते हैं। विटामिन सी युक्त फलों का अधिक मात्रा में उपयोग करें। इस मौके पर डॉ. हेमंत, फार्मासिस्ट अशोक महान व रूपेश साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed