{"_id":"6574c05578d1a4e5880afc09","slug":"dispose-of-complaints-on-priority-basis-narnol-news-c-196-1-sroh1013-7207-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर करें निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर करें निपटारा
विज्ञापन
नारनौल। पुलिस अधीक्षक नितिश अग्रवाल ने शनिवार को लघु सचिवालय नारनौल के मीटिंग हॉल में एएसपी, डीएसपी, थाना प्रबंधकों व चौकी इंचार्जों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने पेंडिंग मामलों की समीक्षा कर जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिले में घटित अपराध के आंकड़ों का विश्लेषण किया। पुलिस अधीक्षक ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि अवैध शराब की बिक्री करने वाले, अवैध खुर्दे/अहाते चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि थाना/चौकी में प्राप्त शिकायतों का कानून के दायरे में रहते हुए प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्वक निपटारा समयबद्ध रूप से करना सुनिश्चित करें। वहीं मामलों में महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाकर प्रभावशाली कार्य करते हुए का जल्द निपटारा किया जाए ताकि आपराधिक न्याय व्यवस्था में लोगों का विश्वास बढ़े व पीड़ित पक्ष को उचित न्याय मिल सके।
पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रबंधकों व चौकी प्रभारियों को अपने क्षेत्र में आमजन को शांतिपूर्ण माहौल देने के लिए प्रेरित किया। वहीं प्रबंधक थाना/चौकी इंचार्ज अपने-अपने क्षेत्र में चोरी की वारदातों पर रोकथाम लगाने के लिए सांयकालीन व रात्रि गश्त प्रभावी ढंग से करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने थाना के पेंडिंग केसों व केस प्रॉपर्टी का शीघ्र से शीघ्र निपटारा करवाएं। पुलिस कप्तान ने महिला विरुद्ध अपराध छेड़छाड़, रेप ,पॉक्सो एक्ट के मामलों में जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए। चोरी, सेंधमारी, छीना-झपटी के मामलों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एएसपी प्रबिना पि, डीएसपी रणबीर सिंह, डीएसपी मोहिंद्र सिंह, डीएसपी मोहम्मद जमाल, डीएसपी जितेंद्र कुमार, एडीए निशा चौधरी, थाना प्रबंधक, चौकी इंचार्ज और संबंधित ब्रांच इंचार्ज मौजूद रहे।