फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Diseases on the Rise Due to Changing Dietary Habits: Dr. Anil Jain

खान-पान में हो रहे बदलाव से बढ़ रही है बीमारियां : डॉ. अनिल जैन

Sun, 12 Apr 2026 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Diseases on the Rise Due to Changing Dietary Habits: Dr. Anil Jain
12जेएनडी13: मेगा स्वास्थ्य कैंप में पहुंची डॉक्टरों की टीम जिन्हें सम्मानित किया। स्रोत आयोजक - फोटो : गंगा नगर ​स्थित ककरऊ कोठी फीडर पर स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा करती महिलाएं। संवाद
जींद। बाबा फुल्ले साध गोशाला कापड़ो में रविवार को मेगा स्वास्थ्य कैंप आयोजित किया। इस दौरान कैंप में 214 मरीजों ने नेत्र, बीपी, शुगर, दांतों की जांच कराई।
विज्ञापन


तेरापंथ प्रोफेशनल फॉर्म जींद स्वास्थ्य टीम के डॉ. अनिल जैन ने कहा कि गांव का खान-पान पहले स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता था। अब समय के साथ-साथ इसमें बदलाव हो रहा है। फसल उत्पादन अधिक लेने के लिए खाद अधिक डाली जा रही है उससे स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

बीपी, शुगर सहित कई बीमारी ऐसी है जो खान-पान में हुए बदलाव की वजह से हो रही है। गांव के लोगों भी समय-समय पर बीपी, शुगर की जांच जरूर करवाए। सुबह की सैर जरूर करें। नेत्र संबंधित परेशानी बच्चों में अधिक हो रही है। बच्चे आजकल मोबाइल का इस्तेमाल अधिक करते है जिससे उनकी आंखों पर असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंखों की वजह से सिरदर्द, आंखों में जलन जैसे कई बीमारी हो जाती है। समिति प्रधान नत्थूराम जैन ने कहा कि गोशाला में मुफ्त कैंप लगाय गया। इस तरह के कैंपों का आयोजन समय-समय पर किया जाता है ताकि लोगों को इसका फायदा गांव में मिल सकें।

ग्रामीण गांव में स्वास्थ्य की जांच करवा सकें। मौके पर उचाना से डॉ. आशीष सिंगला, डॉ. सुरेश गुप्ता, डॉ. मीनाक्षी जैन, डॉ. सुनीता गोयल, डॉ. बानिश गर्ग, डॉ. रचित, डॉ. ऋषभ, डॉ. अनिल गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed