फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   disease, civil hospital,patient,dengue,doctor, facilities, dirty water

सिविल सर्जन कार्यालय के पास भरा पानी

Thu, 29 Sep 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Thu, 29 Sep 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
disease, civil hospital,patient,dengue,doctor, facilities, dirty water
अस्‍पताल में भ्‍ारा है गंदा पानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
स्वास्थ्य विभाग जहां एक ओर लोगों को अपने घरों और आसपास के क्षेत्र में पानी जमा नहीं होने देने के संबंध में जागरूक कर रहा है वहीं शहर के अस्पताल में अनेक जगह पर जलभराव से बीमारियों के उत्पन्न होने का खतरा बना हुआ है। सफाई न होने के कारण हुए क्वार्टरों के आसपास और सिविल सर्जन कार्यालय के पास जलभराव से यहां के कर्मचारी भी परेशान है।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सिविल सर्जन कार्यालय के पीछे से लेकर नागरिक अस्पताल परिसर में गंदा पानी भरा हुआ है। वहीं इस पानी में मच्छर आदि पैदा हो रहे हैं। जिससे यहां के कर्मचारियों व अस्पताल परिसर में रहने वाले अन्य कर्मियों सहित लोगों में विभिन्न बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। इसके अलावा अस्पताल स्थित विभिन्न विभागों के कार्यालयों व सिविल सर्जन कार्यालय के बिल्कुल पीछे गंदगी का आलम है।
विज्ञापन


यहां पर कई-कई फुट पानी भरा हुआ है। जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी हो रही है। मरीजों के साथ यहां पर कार्य करने वाले कर्मी भी परेशान हैं, मगर वे अपने से उच्चाधिकारी को शिकायत करने से डर रहे हैं। जिसके कारण इस पानी की कोई सफाई नहीं हो रही है। सिविल सर्जन कार्यालय के पीछे स्थित इस पानी में मच्छरों की भी भरमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चच्चा-बच्चा वार्ड के पास भी बुरा हाल
यह ही नहीं कि केवल सिविल सर्जन कार्यालय के पीछे ही गंदा पानी भरा हुआ है, बल्कि यहां के जच्चा, बच्चा वार्ड के पास भी गंदगी का आलम है। यहां भी गंदा पानी हमेशा खड़ा रहता है। जिसके कारण इस पानी में मच्छर आदि पैदा हो गए हैं। इससे यहां आने वाले मरीज परेशान हैं।

क्वार्टरों के पास भी भरा पानी
नागरिक अस्पताल परिसर में चिकित्सकों व नर्सों आदि के रहने के लिए क्वार्टर बनाये गए हैं। इन क्वार्टरों में सीवरेज व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। जिसके कारण इन क्वार्टरों के पास भी पानी की भरमार है। इससे यहां रहने वाले काफी परेशान हैं।

ओरों के काटता चालान, खुद का नहीं ध्यान
स्वास्थ्य विभाग द्वारा लारवा व मच्छर आदि किसी के घर या अन्य संस्थान में पाये जाते हैं तो वहां के चालान काट दिया जाता है, जबकि खुद विभाग के कार्यालयों के पास गंदा पानी भरा हुआ है। जिसमें असंख्य मच्छर पैदा हो रहे हैं।

''उनके संज्ञान में नागरिक अस्पताल में कई जगहों पर पानी जमा होने का कोई मामला नहीं था। आपने इस बारे में बताया है। वीरवार को ही इस समस्या का समाधान हो जाएगा।
----दयानंद बागड़ी, सिविल सर्जन, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed