{"_id":"662c20ae3b2c5388b50b03a4","slug":"discussion-on-the-role-of-youth-in-the-vision-of-developed-india-narnol-news-c-203-1-sroh1011-109096-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: विकसित भारत के दृष्टिकोण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: विकसित भारत के दृष्टिकोण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा
Sat, 27 Apr 2024 03:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 27 Apr 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) में विद्यार्थियों के संचार और विचार कौशल को बढ़ाने के उद्देश्य से विकसित भारत के दृष्टिकोण में युवाओं की भूमिका विषय पर समूह चर्चा 4.0 का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने चुनौतियों से निपटने के लिए इस तरह के आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने विषय को समसामयिक बताते हुए कहा कि विश्वविद्यालय अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के निर्वहन और राष्ट्रीय विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
आयोजन में विशेषज्ञ संगम विश्वविद्यालय, भीलवाड़ा के विद्यार्थी मामलों के निदेशक प्रो. विनेश अग्रवाल विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने समूह चर्चा के नियमों पर प्रकाश डाला और सफलता के लिए आवश्यक प्रभावी संचार रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की। विश्वविद्यालय में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो. आकाश सक्सेना ने आयोजन को महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के उपनिदेशक डॉ. सूरज, डॉ. दिव्या, डॉ. तरुण भी उपस्थित रहे।