फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Discussion on the importance of early intervention in Hakenvi

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में प्रारंभिक हस्तक्षेप के महत्व पर की चर्चा

Fri, 23 Aug 2024 02:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Discussion on the importance of early intervention in Hakenvi
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ में प्रारंभिक हस्तक्षेप का महत्व, विषय पर चर्चा का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग द्वारा आयोजित इस चर्चा में अरुपदी वीडू मेडिकल कैंपस, पुडुचेरी में सहायक आचार्य डॉ. तेजा प्रभाकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही।
विज्ञापन

मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. पायल चंदेल ने अतिथि का स्वागत किया। आयोजन में मुख्य अतिथि डॉ. तेजा प्रभाकर ने नैदानिक व्यवस्था में प्रारंभिक हस्तक्षेप के महत्त्व, प्रारंभिक निदान, मूल्यांकन और हस्तक्षेप में विभिन्न पुनर्वास पेशेवरों की भूमिका पर चर्चा की। मनोविज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक वार्ता में प्रतिभागिता की। मुख्य अतिथि ने प्रतिभागी विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान भी किया। भारतीय संदर्भ में प्रारंभिक हस्तक्षेप के व्यावहारिक उपयोग चर्चा का मुख्य आकर्षण रहा। अंत में मनोविज्ञान विभाग की डॉ. मोहित कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। आयोजन में विभाग के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed