{"_id":"666f374c2b39e904220b6a54","slug":"discussion-on-increasing-interest-of-students-towards-sports-narnol-news-c-203-1-sroh1011-110140-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: खेलकूद के प्रति विद्यार्थियों का रुझान बढ़ाने पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: खेलकूद के प्रति विद्यार्थियों का रुझान बढ़ाने पर की चर्चा
Mon, 17 Jun 2024 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 17 Jun 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
कनीना। गांव दौंगड़ा अहीर में यंग फार्मर क्लब की श्याम मंदिर में नई कार्यकारिणी बनाने व अन्य कार्यों की रूपरेखा को तैयार करने के लिए बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से इंजीनियर विकास यादव को प्रधान व नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। यंग फार्मर क्लब दौंगड़ा अहीर गांव में हर साल अक्टूबर माह में ग्रामीण क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्र की खेल प्रतिभा को अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से ऐतिहासिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाता रहा है।
बैठक में यंग फार्मर क्लब के पूर्व प्रधान जयवीर यादव के द्वारा नई कार्यकारिणी बनाने का प्रस्ताव रखा गया। सभी ग्रामीण व यंग फार्मर क्लब के साथियों ने उनके नेतृत्व में तीन साल में किए गए कार्यों की सराहना की। क्लब के मीडिया प्रभारी रवि यादव ने बताया की इंजीनियर अशोक यादव को क्लब सचिव, महेंद्र सिंह जेई को सहासचिव, वीरसिंह वाइस प्रिंसिपल, बिट्टू को उपाध्यक्ष, मनोज को क्लब कोषाध्यक्ष बनाया गया। रविवार को हुई बैठक में खेलों को बढ़ावा देने को लेकर भी विस्तार पूर्वक चर्चा हुई।
विज्ञापन
बैठक में वेद प्रकाश आर्य, बबरूभान बोहरा, रणवीर सिंह, मामन सिंह प्रधान, लीलाराम, बाबूलाल मास्टर, दिलीप सिंह पंच, जयवीरसिंह, अमरजीत, वीर सिंह, वेदप्रकाश आर्य, करण सिंह पहलवान, रणवीरसिंह, होशियार सिंह मुख्य अध्यापक, राजकुमार यादव, मनोज कुमार, बलजीत सिंह, अमित, नरवान, धर्मेंद्र समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।