फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Disaster management training is necessary for everyone: Prof. Tankeshwar

आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण हर व्यक्ति के लिए जरूरी : प्रो. टंकेश्वर

Sat, 31 May 2025 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 31 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Disaster management training is necessary for everyone: Prof. Tankeshwar
फोटो संख्या:67- आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम में एनडीआरएफ अधिकारी को स्मृति चिह्न भेंट करते
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के सहयोग से आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों व शिक्षणेतर कर्मचारियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण हर व्यक्ति के लिए जरूरी है। इसका ज्ञान जीवन में आपको अपनी व दूसरों के जीवन को बचाने अवसर प्रदान करती है।
उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की सातवीं बटालियन के सहयोगी सहायक कमांडेंट सरोज रानी, उप निरीक्षक मोहन कुमार व उनके सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह जीवन पर्यंत काम आने वाला वह प्रशिक्षण है जोकि आपदा से होने वाली हानि से बचाने में मददगार साबित हो सकता है। कार्यक्रम की शुरुआत में विश्वविद्यालय के उप मुख्य सुरक्षा अधिकारी डाॅ. सुमित कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।
विज्ञापन

प्रशिक्षक मोहन कुमार ने भूकंप, बाढ़, आग लगने से लेकर किसी भी प्रकार की अन्य आपदा की स्थिति में अपनी व आसपास के लोगों के बचाव का प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय कैडेट कोर के प्रो. रमेश कुमार, प्रो. पायल कंवर चंदेल, नरेश कुमार, उप मुख्य सुरक्षा अधिकारी डाॅ. इंदु बाला, सुरक्षा अधिकारी कशिश सूद, सिक्योरिटी निरीक्षण सुरेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed