{"_id":"6887c31c5b603b6dc70b31d5","slug":"dirty-water-filled-on-the-roads-in-shankar-market-shopkeepers-face-problems-narnol-news-c-203-1-mgh1004-118826-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शंकर मार्केट में सड़कों पर भरा गंदा पानी, दुकानदारों को होती है परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शंकर मार्केट में सड़कों पर भरा गंदा पानी, दुकानदारों को होती है परेशानी
विज्ञापन
फोटो संख्या:55- शंकर मार्केट से बालाजी चौक तक भरा सीवरेज का गंदा पानी--संवाद
महेंद्रगढ़। शंकर मार्केट में पिछले तीन दिन से सीवर ओवरफ्लो होने के कारण आमजन व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदा पानी सड़क पर फैलने से उठने वाली दुर्गंध से काम भी प्रभावित हो रहा है।
दुकानदारों का कहना है कि सीवर ओवरफ्लो होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। दुकानों पर ग्राहक आने से भी कतरा रहे है। दुकानदारों ने बताया कि शंकर मार्केट से बालाजी चौक तक करीब 100 मीटर मार्ग पर 40 से अधिक दुकानें है।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारी सप्ताह में एक से दो बार आकर खानापूर्ति करके चले जाते है। लेकिन समस्या वैसी की वैसी बनी रहती है। पानी भर जाने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से बीमारी होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
गंदा पानी के छींटे सीधे दुकानों के अंदर आते हैं, जिसके कारण सामान खराब हो जाता है। दुकानदारों ने कहा कि त्योहारी सीजन चल रहा है। ऐसे में ग्राहक नहीं आने से उन्हें नुकसान हो रहा है।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के उपमंडल अधिकारी जीयाराम ने बताया कि शंकर मार्केट में सीवरेज ओवरफ्लो होने की सूचना मिली हुई है। एक या दो दिन में कर्मचारियों को भेजकर समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।