{"_id":"68e555d56d61cde4a8023b25","slug":"dimple-won-the-gold-medal-and-kirti-won-the-silver-medal-narnol-news-c-196-1-nnl1005-130759-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: डिंपल ने स्वर्ण व कीर्ति ने रजत पदक जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: डिंपल ने स्वर्ण व कीर्ति ने रजत पदक जीता
Tue, 07 Oct 2025 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 28जूडो कोच विवेक कुमार के साथ स्वर्ण पदक विजेता डिंपल (दाएं) व रजत पदक विजेता कीर्त
नारनौल। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के अंतर्गत कैथल में आयोजित जूडो खेल प्रतियोगिता में महेंद्रगढ़ जिले को स्वर्ण व रजत पदक मिला।
57 किग्रा भार वर्ग में डिंपल को स्वर्ण पदक और 40 किग्रा भार वर्ग में कीर्ति ने रजत पदक जीता। दोनों खिलाड़ी सुभाष चंद बोस स्टेडियम में संचालित विभागीय खेल नर्सरी में जूडो का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। विभागीय खेल नर्सरी में करीब 40 खिलाड़ी जूडो का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
गत प्रतियोगिताओं में जूडो खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है और खिलाड़ियों ने जिला के लिए कई पदक जीते है। गौरतलब है कि 24 सितंबर से 26 सितंबर तक आयोजित खेल महाकुंभ में केवल जूडो खेल में ही 3 पदक मिले थे।
-- -- -- -- --
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतना सपना सच होने जैसा है। प्रतियोगिता को लेकर नर्वस थी लेकिन कोच के मार्गदर्शन व साथी खिलाड़ियों के सहयोग से पदक जीतने में सफल रही। -डिंपल,जूडो खिलाड़ी
विज्ञापन
-- -- -- -- -
रजत पदक जीतने से आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है। जूडो खेल में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य व देश का प्रतिनिधित्व करना लक्ष्य है। प्रतियोगिता के लिए नियमित रूप से अभ्यास कर रही थी।-कीर्ति, जूडो खिलाड़ी
वर्जन :
खेल महाकुंभ व राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जूडो खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। जिले के लिए पदक जीते। पदक जीतने से खिलाड़ियों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी।
विवेक कुमार, जूडो कोच