फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Digital X-ray and Ultrasound Facilities Awaited at Sub-Civil Hospital

Mahendragarh-Narnaul News: उप नागरिक अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सुविधा का इंतजार

Tue, 02 Jun 2026 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Digital X-ray and Ultrasound Facilities Awaited at Sub-Civil Hospital
कनीना। उप नागरिक अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध नहीं है। वर्तमान में एक्स-रे जांच मैन्युअल प्रणाली पर आधारित है जिससे रिपोर्ट आने में अधिक समय लगता है।
विज्ञापन

अस्पताल इंचार्ज डॉ. सुंदरलाल ने बताया कि अस्पताल प्रशासन ने उच्च अधिकारियों को डिजिटल एक्स-रे मशीन उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव भेजा है। मशीन लगने के बाद मरीजों को जांच रिपोर्ट शीघ्र मिल सकेगी और कार्य की गति भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड सुविधा नहीं होने के कारण गर्भवतियों और अन्य मरीजों को निजी केंद्रों या अन्य अस्पतालों में जांच करानी पड़ती है। क्षेत्र के लोगों ने अस्पताल में जल्द से जल्द अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने की मांग उठाई है ताकि सभी जरूरी जांच एक ही जगह पर हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज राजदीप, सुरेंद्र, मोहित, अमित और नवीन अशोक ने कहा कि कनीना उप नागरिक अस्पताल के अंतर्गत दर्जनों गांव आते हैं। इसलिए डिजिटल एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड जैसी आधुनिक सुविधाओं की उपलब्धता समय की जरूरत है।

लोगों ने स्वास्थ्य विभाग और हरियाणा सरकार से अस्पताल में आवश्यक उपकरण और तकनीकी स्टाफ की व्यवस्था करने की अपील की है। इससे अस्पताल में आने वाले मरीजों को आधुनिक और सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed