फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Diesel tanker collapsing with an electric pole, breaking the culvert, fire could be controlled in four hours

डीजल का टैंकर पुलिया तोड़ता हुआ बिजली के पोल से टकराया, आग चार घंटे में हो सकी काबू

Thu, 07 Nov 2019 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Diesel tanker collapsing with an electric pole, breaking the culvert, fire could be controlled in four hours
हादसे के बाद जला टैंकर। - फोटो : Narnol
रेवाड़ी- नारनौल रोड पर गंदे नाले की पुलिया पर मंगलवार की रात 11 बजे डीजल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराया। इसमें टैंकर नाले में पलट गया और ट्रांसफार्मर की वजह से उसमें आग लग गई। आग की सूचना मिली तो नारनौल से तीन, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी से दो-दो दमकल की गाड़ियों ने रात तीन बजे आग पर काबू पाया। हादसे के कारण वाहनों को पटीकरा व महेंद्रगढ़ रोड से डायवर्ड कर भेजा गया। हादसे में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। टैंकर में करीब 12 लाख रुपये का बीस हजार लीटर डीजल था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चालक मो. रफी एक निजी कंपनी का डीजल टैंकर से लेकर पलवल से नारनौल आ रहा था। मंगलवार की रात करीब 11 बजे जैसे ही नारनौल के पास गंदे नाले के मोड़ पर पहुंचा, टैंकर का संतुलन बिगड़ गया। टैंकर पुलिया की दीवार को तोड़ता हुआ सीधे बिजली के पोल से जा टकराया। इससे ट्रांसफार्मर व पोल टूट गया, जबकि टैंकर नाले में जा गिरा। इसमें टैंकर का ढक्कन खुला गया और काफी डीजल बाहर निकल गया। बिजली के कारण डीजल में आग लग गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। जोरदार टक्कर की आवाज होने से स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना दमकल विभाग को दी। फायर अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। लेकिन, आग तेजी से बढ़ती जा रही थी। इसके बाद दो-दो दमकल की गाड़ियों को महेंदगढ़ व रेवाड़ी से बुलाया गया। इसके बाद रात तीन तक आग को पूरी तरह से काबू पाया गया। दूसरी ओर मामले की जानकारी मिलते ही डीसी जगदीश प्रसाद व एसपी दीपक सहारण में मौके पर पहुंच गए। महाबीर चौकी पुलिस के अनुसार जमनगर में एक कंपनी का डीजल लेकर चालक आ रहा था। शिकायत के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फोम केमिकल से आग पर पाया गया काबू
दमकल की टीम पानी से आग बुझाने के प्रयास किया, लेकिन इससे सफलता नहीं मिली। इसके बाद फोम के प्रयोग करने से आग पर धीरे-धीरे काबू पाया गया। सुरेश कुमार ने बताया कि 380 लीटर फोम केमिकल के प्रयोग से आग पर काबू पाया। उन्होंने कहा कि चार बाहरी गाड़ियां बाद में आने से आग को आसानी से काबू पा लिया गया। बता दें कि नारनौल में फायर विभाग के पास संशाधनों की कमी है। ऐसे में इस आग पर काबू पाने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। यदि यह शहर में हुआ होता है तो काफी जान-माल का नुकसान हो सकता था। गनीमत यह रही कि नाले में हुआ और आबादी कुछ दूर पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजल बहने से लगी आग-
टैंकर से काफी डीजल बाहर निकलकर नाले में बहने लगा। इसमें उसमें भी आग लग गई और नाले में डीजल जलता हुआ बहने लगा। हालांकि नाले के आसपास घर नहीं होने से दमकल विभाग की टीम से राहत की सांस ली। इसके अलावा आग नाले के कुछ दूर भी पर लग गई थी। टीम ने आग को बढ़ने नहीं दिया।
12 घंटे रही बिजली गुल हुई
पोल व ट्रांसफार्मर टूटने के कारण रेवाड़ी रोड समेत कई कॉलोनियों की बिजली गुल हो गई। इसमें कैलाश नगर व गोशाला के आसपास के मोहल्लों में दूर रात बिजली गुल रही। दूसरी ओर से बिजली निगम में रात में कुछ हिस्सों में बिजली की सप्लाई बहाल की। बिजली न होने से रात में लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। एसडीओ विशाल राजपूत ने बताया कि बुधवार दोपहर तक सभी कॉलोनियों व मोहल्लों में बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई। उन्होंने बताया कि गंदे नाले के पास पोल व अन्य कार्य में अभी वक्त लगेगा।
पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे
रेवाड़ी रोड पर गंदे नाले की पुलिया पर पहले भी हादसे हो चुके हैं। तीन माह पहले भी एक डंपर चालक का संतुलन बिगड़ गया था और बिजली के पोल से जा टकराया था। इसमें बिजली का पोल व ट्रांसफार्मर टूट गया और डंपर नाले में पलट गया था। हालांकि इसमें भी कोई हताहत नहीं हुआ था।
18 घंटे तक यातायात रहा प्रभावित
नारनौल। गंदे नाले की पुलिया क्षतिग्रस्त होने व आग से इसके नुकसान होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने रात से इस पर से यातायात बंद कर दिया। रात में वाहनों को महेंद्रगढ़, नांगल चौधरी के अलावा पटीकरा होकर निकला गया। सुबह रोडवेज की बसें बस स्टैंड से महावीर चौक से पुलिस लाइंस से गोशाला होते हुए गंदे नाल से रेवाड़ी गईं। कुछ बसें पटीकरना से रेवाड़ी रोड भेजी र्गईं। रोडवेज के अलावा अन्य वाहनों ने भी इसी मार्ग का प्रयोग किया। पुलिस ने महावीर चौक से रेवाड़ी रोड पर यातायात को रोक दिया था। यातायात प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि वाहनों को मीरपुर व पटीकरा से निकाला गया। उन्होंने बताया कि सभी जगहों पर पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। पुलि या बनने के बाद यातायात सीधा खोला जाएगा। अभी हादसा होने की संभावना है। हालांकि रूट डायवर्ट होने से लोगों को परेशानी उठानी।

सुरक्षा इंतजाम की कमी
नेशनल हाईवे होने के कारण नारनौल- रेवाड़ी रोड पर सुविधाओं का अभाव है। शहर में प्रवेश करते ही यू-टर्न पर गंदे नाले पर पुलिया बनी हुई है। पुलिया के दोनों ओर वाहन चालकों के लिए संकेतक नाम मात्र का लगा है। दूसरा इस पर रिफलेक्र टेप नहीं लगे हुए हैं। ऐसे में यहां पर थोड़ी भी असावधानी लोगों पर भारी पड़ जाती है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस पर कदम उठाना चाहिए। पुलिया के दानों ओर ब्रेकर होने चाहिए, जिससे पुलिया पर वाहनों गति धीमी हो सके। पुलिया पर सुरक्षा के इंतजाम करने को लेकर पहले लोग डीसी को ज्ञापन भी दिए थे। इसके बाद पुलिया के दोनों ओर पत्थर जोड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed