{"_id":"84868d93f5f76debf821fc3109d9439b","slug":"died-in-road-accident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई गाड़ी, चालक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से टकराई गाड़ी, चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल
Updated Mon, 21 Dec 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोद बलाहा। गांव भांखरी के बस स्टाप के पास रविवार दोपहर गाय को बचाने के चक्कर में बोलेरो गाड़ी एक पेड़ में जा टकराई। इस दुर्घटना में बोलेरो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नारनौल के सामान्य अस्पताल में ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रविवार दोपहर साढ़े बारह बजे शिवोदिया की ढाणी निवासी संजीव 28 पुत्र भगवान सिंह अपने भाई विक्रम के साथ बोलेरो कैंपर गाड़ी में सवार हो किसी काम से नारनौल आ रहा था। वे अभी भांखरी बस स्टाप के पास ही पहुंचे थे कि अचानक उनकी गाड़ी के सामने एक गाय आ गई। गाय को बचने के चक्कर में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़े में जा टकराई। इस दुर्घटना में गाड़ी का स्टेयरिंग चालक संजीव की छाती में टकराया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि पीछे की शीट पर बैठा उसका भाई विक्रम सुरक्षित बच गया। तभी वहां से गुजर रहे विनोद पार्षद ने उन्हें अपनी गाड़ी से नारनौल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मगर संजीव ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। दोपहर बाद मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक निजी व्यवसाय करता था और अपने पीछे एक लड़की छोड़ गया।
विज्ञापन