{"_id":"68223fb0cc3f0da8490d2bdc","slug":"did-not-reach-the-depotbut-message-to-take-happy-card-is-coming-on-mobile-narnol-news-c-196-1-nnl1005-124495-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: डिपो पर नहीं पहुंचा...पर मोबाइल पर हैप्पी कार्ड ले जाने का आ रहा संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: डिपो पर नहीं पहुंचा...पर मोबाइल पर हैप्पी कार्ड ले जाने का आ रहा संदेश
Tue, 13 May 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 13 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-13हैप्पी कार्ड की अनुपलब्धता को लेकर बस स्टैंड पर चस्पा किया गया पर्चा। संवाद
नारनौल। जिले में 6 माह से नए हैप्पी कार्ड बनकर नहीं आए हैं। पंजीकृत मोबाइल नंबर पर हैप्पी कार्ड प्राप्त करने का संदेश आ रहा है, लेकिन नारनौल डिपो पर कार्ड नहीं पहुंच रहे हैं। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सितंबर 2024 से लेकर अप्रैल तक जिन लोगों ने हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन किया है, उन लोगों के हैप्पी कार्ड अभी तक नारनौल डिपो पर नहीं पहुंचे हैं। वहीं आवेदन करने वाले लोगों के मोबाइल पर संदेश आ रहा है कि आपका हैप्पी कार्ड बन चुका है।
कार्ड नारनौल डिपो से प्राप्त करें, लेकिन जब लोग नारनौल डिपो पर पहुंचते हैं तो कार्ड नहीं पहुंचने के कारण उन्हें कार्ड नहीं मिल पाता। प्रतिदिन 20 से 25 लोग हैप्पी कार्ड लेने के लिए नारनौल डिपो पहुंच रहे हैं। लोगों की जानकारी के लिए बस स्टैंड परिसर और हैप्पी कार्ड शाखा के मुख्य द्वार पर पर्चे भी चस्पा कर दिए हैं।
विज्ञापन
जिन पर लिखा गया है कि सितंबर के बाद पंजीकरण करवाने वाले लोगों के हैप्पी कार्ड अभी तक नहीं आए हैं। हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन करने वाले लोगों का कहना है कि हैप्पी कार्ड सुचारू रूप से उपलब्ध करवाए जाएं, ताकि लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
33 हजार हैप्पी कार्ड का इंतजार कर रहे लोग : योजना शुरू होने के बाद से अब तक जिलेभर में करीब 132366 लोगों ने हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन किया है। इसमें से करीब 99058 लोगों के हैप्पी कार्ड बनकर नारनौल डिपो आ चुके हैं, लेकिन करीब 33308 लोगों के हैप्पी कार्ड अभी तक बनकर नहीं आए हैं।
आमतौर पर हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन करने के करीब 15 से 20 दिन के अंतराल पर हैप्पी कार्ड बनकर डिपो तक आ जाते हैं।