फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dhanaunda's daughters won in volleyball competition

Mahendragarh-Narnaul News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में धनौंदा की बेटियों ने मारी बाजी

Sun, 20 Oct 2024 02:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Dhanaunda's daughters won in volleyball competition
फोटो संख्या:80- निजी काॅलेज बलाना में आयोजित वालीबॉल प्रतियोगिता में विजेता महिला टीम स्टाफ के 
महेंद्रगढ़। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर रेवाड़ी से संबद्ध गांव बलाना स्थित एक निजी कालेज के मैदान पर दो दिवसीय इंटर कालेज वालीबॉल महिला व पुरुष मुकाबले हुए। प्रतियोगिता के पुरुषों में आरपीएस कालेज बलाना व महिलाओं में महाराणा प्रताप कालेज धनौंदा की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

वॉलीबाल कोच लीलाराम ने बताया कि शनिवार को पुरुष सेमिफाइनल में पहला मैच आरपीएस कालेज बलाना व यदुवंशी कालेज महेंद्रगढ़ के बीच हुआ, जिसमें आरपीएस की टीम विजेता रही। वहीं दूसरा सेमिफाइनल महाराणा प्रताप कालेज धनौंदा व राजकीय कालेज छिल्लरो नारनौल के बीच हुआ जिसमें राजकीय छिल्लरो की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

वहीं, पुरुष वर्ग में फाइनल मुकाबला आरपीएस व राजकीय कालेज छिल्लरो के बीच खेला गया। इसमें आरपीएस काॅलेज की टीम विजेता रही। इस प्रकार महिला वालीबॉल फाइनल मुकाबला आरपीएस इंजीनियरिंग कालेज बलाना व महाराणा प्रताप कालेज धनौंदा की टीमों के बीच हुआ जिसमें महाराणा प्रताप कालेज धनौंदा की टीम विजेता रही। आयोजकों की ओर से विजेता टीमों को सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में जितेंद्र फौगाट, जगदीश गहलावत, सुनील ढिल्लों, सज्जन सिंह, उमेद सिंह, नवीन पिलानियां, विक्रम सिंह, रमेश शर्मा, धीरज कोच, मंजू देवी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed