{"_id":"66eb360e0f1c2b10cf0db184","slug":"deworming-medicine-will-be-given-to-deprived-children-on-24th-narnol-news-c-196-1-mgh1001-116262-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: वंचित बच्चों को 24 को दी जाएगी कृमि नाशक दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: वंचित बच्चों को 24 को दी जाएगी कृमि नाशक दवा
Thu, 19 Sep 2024 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 19 Sep 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी। स्त्रोत-प्रशासन
नारनौल। सिविल सर्जन डाॅ. धर्मेंद्र सांगवान ने बुधवार को यदुवंशी स्कूल में बच्चों को कृमि नाशक गोली खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सिविल सर्जन ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि नाशक दिवस के तहत 1 से 19 साल तक के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों एवं दूसरे शिक्षा संस्थानों के सभी लाभार्थियों को कृमि नाशक दवाई खिलाई गई। उन्होंने बताया कि जो लाभार्थी कृमि नाशक दवा खाने से वंचित रह गए हैं, उनको 24 सितंबर को मोपअप डे पर गोली खिलाई जाएगी।
इस मौके उप सिविल सर्जन (आरबीएसके) डाॅ. विजय यादव ने बताया कि बच्चे को एलबेंडाजोल देने से शारीरिक व मानसिक वृद्धि होती है। बच्चों में खून की कमी नहीं आती। उन्होंने बताया कि जिले में लगभग 90 प्रतिशत लाभार्थियों को कृमि नाशक दवाई खिलाई गई। इस अवसर पर डीईआईसी मैनेजर डाॅ. दीपक कौशिक, काउंसलर विजय सिंह, यदुवंशी स्कूल के प्राचार्य कृष्ण कुमार व स्टाफ मौजूद थे।