फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Deworming medicine will be given to all children from 1 to 19 years: Civil surgeon

1 से 19 साल तक के सभी बच्चों को खिलाई जाएगी कृमिनाशक दवाई : सिविल सर्जन

Fri, 10 Feb 2023 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 10 Feb 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Deworming medicine will be given to all children from 1 to 19 years: Civil surgeon
कार्यक्रम में मंचासीन सिविल सर्जन डा. रमेशचंद्र आर्य व अन्य। संवाद
नारनौल। सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र आर्य ने शुक्रवार को यदुवंशी स्कूल में बच्चों को कृमि नाशक गोली खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र आर्य ने छात्रों व अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों एवं दूसरे शिक्षा संस्थान में 1 से 19 साल तक के सभी बच्चों को कृमि नाशक दवाई खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जो बच्चे आज किसी कारणवश कृमि नाशक दवाई लेने से वंचित रह गए उन बच्चों को 17 फरवरी को मोपअप-डे पर दवाई खिलाई जाएगी।

उप सिविल सर्जन डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रत्येक बच्चें को एल्बेंडाजोल देने से शारीरिक व मानसिक वृद्धि होगी तथा बच्चों में खून की कमी नहीं आएगी। उन्होंने बताया कि आज जिले में लगभग 82 प्रतिशत लाभार्थियों को कृमि नाशक दवाई खिलाई गई। इस अवसर पर डॉ. दीपक कौशिक, डीईआईसी मैनेजर विजय सिंह, काउंसलर तथा यदुवंशी स्कूल के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed