{"_id":"6870073a4567c9c7b607d822","slug":"devotees-will-get-250-ml-gangajal-for-rs-30-narnol-news-c-196-1-nnl1004-126971-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: श्रद्धालुओं को 250 एमएल गंगाजल 30 रुपये में मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: श्रद्धालुओं को 250 एमएल गंगाजल 30 रुपये में मिलेगा
Fri, 11 Jul 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-25नारनौल के मुख्य डाकघर में रखी गंगाजल की बोतलें। संवाद
नारनौल। डाकघर लोगों की सुविधा के लिए गंगा उपलब्ध करा रहा है। सावन माह में शिवरात्रि पर गंगाजल चढ़ाने का विशेष महत्व है।
क्षेत्र से कई लोग पैदल व डाक कांवड़ लाकर गंगाजल शिवलिंग पर चढ़ाते हैं, लेकिन किसी कारण से कांवड़ नहीं ला सकते हैं। वह डाकघर से गंगाजल लेकर शिवलिंग पर चढ़ा सकते हैं। प्रधान डाकघर में गंगाजल की नई खेप पहुंची है। अब प्रधान डाकघर में करीब 500 गंगाजल की बोतल का स्टॉक उपलब्ध है।
एक बोतल में 250 एमएल गंगाजल है। इसका मूल्य 30 रुपये निर्धारित किया गया है। प्रधान डाकघर द्वारा सभी डाकघर केंद्रों में मांग के अनुसार गंगाजल की बोतल उपलब्ध करवाई जाएंगी, ताकि इच्छुक व्यक्ति अपने नजदीकी डाकघर से गंगाजल की बोतल प्राप्त कर सकें। सावन माह 11 जुलाई से शुरू हो रहा है।
इसके बाद आमजन डाकघर से गंगाजल प्राप्त कर सकते हैं। वहीं आवश्यकता अनुसार गंगाजल की दूसरी खेप भी मंगवाई जा सकती है। डाकघर द्वारा गंगाजल उपलब्ध करवाने को लेकर क्षेत्र के लोगों में भी जबरदस्त उत्साह है। गत वर्ष भी सावन माह के दौरान गंगाजल की बोतल की दो खेप मंगवाई गई थी। इस दौरान अनेक लोगों ने गंगाजल की बोतल डाकघर से प्राप्त की थी। हालांकि गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष गंगाजल की बोतल का स्टॉक अधिक है।