फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Devotees were forced to dance with the hymns

Mahendragarh-Narnaul News: भजनों से श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश किया

Wed, 19 Feb 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 19 Feb 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Devotees were forced to dance with the hymns
फोटो नंबर-17यजमान को स्मृति चिन्ह भेंट करते मंडल के सदस्य। स्रोत-संस्था
नारनौल। श्री मेहंदीपुर बालाजी मित्र मंडल द्वारा साप्ताहिक निशुल्क सुंदरकांड पाठ का आयोजन मंगलवार रात विक्रम यादव के निवास स्थान मोहल्ला बड़का कुआं पर हुआ। आचार्य सोनी शर्मा ने पूजा करवा कर सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया। राजेश सोनी द्वारा रंग बिरंगे फूलों से बालाजी महाराज का दरबार सजाया गया। इसके बाद मंडल के प्रमुख सदस्य विजय हल्दिया ने मुख्य यजमान को बालाजी महाराज की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इसके बाद भजनों का दौर शुरू हुआ। मास्टर गौतम ने आ गया हूं दुनियादारी सारी बाबा छोड़ के लेने आज खाटू वाले रिंग्स के उस मोड पर, महावीर प्रसाद अग्रवाल ने पकड़ लो हाथ बालाजी नहीं तो हम डूब जाएंगे, गौरी शंकर शर्मा ने रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम, विजय हल्दिया ने बोलो राम बोलो राम बोलो राम राम, राजेश सोनी ने राधे-राधे बोल श्याम चले आएंगे व नरेंद्र गर्ग ने बाबा से रिश्ता पुराना है आदि भजन सुनाकर भक्तों को झूमने पर विवश किया। इसके बाद मंडल के प्रधान महावीर प्रसाद अग्रवाल ने बालाजी महाराज का प्रसाद रूपी खजाना लुटाया। इस अवसर पर रमेश कुमार यादव, अशोक शर्मा, सुरेंद्र गर्ग, प्रवेश अग्रवाल, चिंटू गुप्ता व अरिहंत जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed