{"_id":"6751e8b229c0ab59e809f408","slug":"devotees-were-forced-to-dance-with-badhaai-bhajan-narnol-news-c-196-1-nnl1003-118880-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बधाई भजन से श्रद्धालुओं को झूमने पर किया विवश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बधाई भजन से श्रद्धालुओं को झूमने पर किया विवश
Thu, 05 Dec 2024 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-03गीता पाठ के दौरान यजमान को सम्मानित करते संस्था के सदस्य। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। शहर की धार्मिक संस्था श्री कृष्ण कृपा जियो गीता परिवार द्वारा गीता जयंती के उपलक्ष्य पर महाराणा प्रताप नगर में गीता पाठ व सत्संग का आयोजन किया गया। यह पाठ ज्ञानानंद महाराज की प्रेरणा से आयोजित किया गया। यजमान महेश सोनी व दिनेश सोनी को परिवार सहित पूजन करवाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्रधान डाॅ. सुरेंद्र यादव ने की।
मास्टर सुरेश कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से की। इसके बाद मधु यादव ने हरि शरणम, सुमन सोनी ने ओम नमो भगवते वासुदेवाय, महेश सैनी ने भागवत स्तुति, सुरेंद्र यादव ने श्री कृष्ण कृपा अमृत पाठ, मोनिका ने अष्टदश श्लोकी, अनीता ने शांति सद्भाव प्रार्थना। इसके बाद भजनों का दौर शुरू हुआ, जिसमे मीनू शुक्ला ने एक बार तो हाथ उठाओ मेरे हनुमान के लिए, सुमन सोनी ने जो राधे-राधे गाता है, प्रेम आजाद ने मन चल वृंदावन चलिए, मास्टर शिव हरी ने सीताराम सीताराम सीताराम कहिए, सुरेंद्र सैनी ने श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेवाय और आचार्य क्रांति निर्मल ने बधाई भजन सुनाकर सभी को झूमने पर विवश कर दिया। अंत में गीता जी की मंगलमय आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।