फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Devotees took out Prabhat Pheri

Mahendragarh-Narnaul News: श्रद्धालुओं ने प्रभात फेरी निकाली

Sun, 12 Jan 2025 08:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 12 Jan 2025 08:33 PM IST
विज्ञापन
Devotees took out Prabhat Pheri
फोटो नंबर- 01श्रीगोपाल गौशाला में प्रभात फेरी के दौरान भजन–कीर्तन करते श्रद्धालु। स्रोत-संस्थ
नारनौल। श्री राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन ने रविवार को प्रभात फेरी का आयोजन श्रीगोपाल गोशाला से किया। शुभारंभ राधा संकीर्तन के साथ हुआ। बरसाना से आए ब्राह्मणों ने गो पूजन एवं स्वामणी संपन्न करवाई।
विज्ञापन

गायों के लिए दवाओं का वितरण किया गया। गोशाला में 2 पिकअप से भरी सब्जियों की व्यवस्था की गई। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में संगठन ने सराहनीय पहल करते हुए पौधरोपण किया और सौंदर्यीकरण के लिए फूलों के गमले लगाए। गोशाला में सेवा कर रहे सेवकों को कंबल वितरित किए गए। 110 फीट लंबी टीन शेड का उद्घाटन किया गया। जिसका उद्घाटन धर्मप्रेमी अशोक कुमार जैन और उनकी धर्मपत्नी ललिता जैन ने अपने कर कमलों से किया। संवाद
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में नगर की अनेक धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संस्थाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संगठन के इस पुण्य कार्य की सभी ने सराहना की। श्री राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन ने समाज को एक सकारात्मक संदेश देते हुए सेवा, धर्म और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed